facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के बड़े बंदरगाह पर रूस का ड्रोन से हमला, रोमानिया तक ठप पड़ी नौका सेवाएं

Advertisement

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस देश में कम से कम नौ नागरिक मारे गये और 15 अन्य घायल हो गये।  

Last Updated- September 26, 2023 | 8:08 PM IST

Russia-Ukraine War: रूस ने ओडेसा के काला सागर क्षेत्र में ड्रोन हमला किया है, जिससे हुए विस्फोटों में एक गोदाम तबाह हो गया वहीं दर्जनों ट्रक जलकर खाक हो गए और दो ड्राइवर घायल हो गए। इसके बाद रोमानिया और यूक्रेन के बीच नौका सेवा निलंबित कर दी गई।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह दावा किया। इस बीच रूस के एक वरिष्ठ नौसैन्य अधिकारी को एक ऑनलाइन सम्मेलन में शामिल होते देखा गया जिनके एक मिसाइल हमले में मारे जाने का दावा यूक्रेन ने सोमवार को किया था।

डेन्यूब नदी के रोमानियाई किनारे से शूट किए गए वीडियो में रात के आकाश में यूक्रेनी विमान भेदी गोलीबारी की रोशनी दिखाई दी, जिसके बाद बंदरगाह क्षेत्र के पास विस्फोट होते देखा गया। तस्वीरों में जले हुए ट्रक भी देखे जा सकते हैं।

रोमानिया की बॉर्डर पुलिस ने कहा कि यूक्रेन पर हमलों के कारण इसाक्केया में डेन्यूब के रोमानियाई किनारों पर नौकाओं को खड़े देखा गया। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि उसने रात में रूस द्वारा भेजे गये 38 में से 26 ड्रोन को मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि रूसी बलों ने ओडेसा क्षेत्र में इजमाइल इलाके पर निशाना साधा। वह यूक्रेन की खाद्यान्न निर्यात करने की क्षमता को लेकर उस पर लगातार निशाना साध रहा है।

सोमवार के हमलों में ओडेसा के अनाज गोदामों में दो लोग मारे गये और एक खाली पड़ा होटल बुरी तरह तबाह हो गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस देश में कम से कम नौ नागरिक मारे गये और 15 अन्य घायल हो गये।

Advertisement
First Published - September 26, 2023 | 8:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement