facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine War: रूस की यूक्रेन के खेरसॉन शहर में गोलीबारी, ऐतिहासिक चर्च हुआ क्षतिग्रस्त

Advertisement

ओडेसा में पिछले सप्ताह एक मिसाइल हमले में एक लोकप्रिय ऑर्थोडॉक्स कैथेड्रल को हुई गंभीर क्षति के बाद यह गोलाबारी की गई।

Last Updated- August 03, 2023 | 5:20 PM IST

Russia-Ukraine War: रूसी गोलाबारी में गुरुवार को यूक्रेन के खेरसॉन शहर स्थित एक ऐतिहासिक चर्च क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें कभी 18वीं शताब्दी के उस मशहूर कमांडर अंतिम अवशेष दफनाए गए थे जिसने आधुनिक यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों पर रूसी नियंत्रण स्थापित किया और क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा कर लिया।

यूक्रेन की आपात सेवा की ओर से कहा गया कि दूसरे दौर की गोलाबारी के दौरान उसके चार कर्मचारी घायल हो गये जो ‘सेंट कैथरीन्स कैथेड्रल’ में लगी आग को बुझाने में शामिल थे।

गोलाबारी के दौरान चार अन्य लोग घायल

सामान्य अभियोजक (जनरल प्रोसेक्यूटर) कार्यालय ने कहा कि पहले दौर की गोलाबारी के दौरान चार अन्य लोग घायल हुए थे जिसने एक ट्रॉलीबस को भी निशाना बनाया।

ओडेसा में पिछले सप्ताह एक मिसाइल हमले में एक लोकप्रिय ऑर्थोडॉक्स कैथेड्रल को हुई गंभीर क्षति के बाद यह गोलाबारी की गई। इस गोलाबारी ने देश के सांस्कृतिक स्मारकों पर युद्ध के खतरे को रेखांकित किया है।

खेरसॉन चर्च शहर की सबसे उल्लेखनीय इमारतों में से एक

वर्ष 1781 में निर्मित खेरसॉन चर्च शहर की सबसे उल्लेखनीय इमारतों में से एक है। यह कभी रूसी महारानी ‘कैथरीन द ग्रेट’ के पसंदीदा प्रिंस ग्रिगोरी पोटेमकिन की कब्रगाह थी।

रूस ने राजधानी क्षेत्र पर ड्रोन से कई हमले किये

एक अन्य घटनाक्रम के तहत कीव क्षेत्र के गवर्नर रुसलन क्रावचेंको ने कहा कि रूस ने राजधानी क्षेत्र पर ड्रोन से कई हमले किये हैं, लेकिन सभी को मार गिराया गया तथा किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि छह यूक्रेनी ड्रोन को कालुगा क्षेत्र में मार गिराया गया, जो मॉस्को से 150 किलोमीटर दक्षिण में है। करीब नौ महीने तक रूसी कब्जे में रहे खेरसॉन पर यूक्रेनी सेना ने पिछले साल नवंबर में दोबारा अपना कब्जा जमा लिया था और यह क्रेमलिन के लिए एक शर्मनाक पराजय थी।

यूक्रेन के कब्जे के साथ खेरसॉन तुरंत दक्षिण में युद्ध का अग्रिम मोर्चा बन गया और इसे रूस की ओर तोप और ड्रोन के जरिये किये जा रहे घातक हमले का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 5:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement