facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine War: रूस का पिछले चार दिन में यूक्रेन पर तीसरा बड़ा हमला, एक और मिसाइल दागी

Advertisement

कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि रूस ने टीयू-95एमएस रणनीतिक बमवर्षकों से दागी गई क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

Last Updated- March 24, 2024 | 3:52 PM IST
Russia Ukraine War

Russia-Ukraine War: रूस ने पिछले चार दिन में यूक्रेन पर तीसरा बड़ा मिसाइल हमला किया। पोलैंड की सेना ने कहा कि पश्चिमी यूक्रेन में दागी गई मिसाइलों में से एक रविवार को उसके हवाई क्षेत्र में घुस गई।

कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि रूस ने टीयू-95एमएस रणनीतिक बमवर्षकों से दागी गई क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि हमले रूस के सेराटोव क्षेत्र के एंगेल्स जिले से शुरू किए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में कोई जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के सदस्य पोलैंड की ऑपरेशन कमान ने एक बयान में कहा कि पश्चिमी यूक्रेन के शहरों के खिलाफ रूस द्वारा दागी गई क्रूज मिसाइलों में से एक ने सुबह पोलैंड के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया।

बयान में कहा गया है कि पोलैंड के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू की गई हैं।

Advertisement
First Published - March 24, 2024 | 3:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement