facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine War: रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी को यूक्रेन में लड़ रहे सैनिकों का प्रभारी नियुक्त किया गया

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 12:57 PM IST
Russia -Ukraine war

रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी को यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में लड़ रहे सैनिकों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व अधिकारी को हटाए जाने और नए अधिकारी को कमान सौंपे जाने को वर्तमान नेतृत्व के प्रति तथा सैन्य बलों द्वारा अपेक्षित परिणाम हासिल करने में विफलता के प्रति असंतोष के तौर पर देखा जा रहा है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरन वालेरी गेरासिमोव को यूक्रेन में बलों के एकीकृत समूह का नया कमांडर नियुक्त किया गया है।

पूर्व कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन तथा दो अन्य जनरल को जनरल गेरासिमोव के अधीन नियुक्त किया गया है। शीर्ष पद पर पुन:नियुक्ति के आदेश रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने दिए हैं लेकिन इसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भी मंजूरी शामिल है।

यह इस बात का संकेत देता है कि संघर्ष में सैनिकों की क्षमता के संबंध में व्यापक आलोचना होने के बावजूद राष्ट्रपति को अपने शीर्ष सैन्य प्रमुखों पर भरोसा है। रक्षा मंत्रालय ने गेरासिमोव की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य यूक्रेन में लड़ रहे विभिन्न बलों के बीच समन्वय में सुधार करना है।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 12:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement