facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-ukraine War: यूक्रेन ने रूस के 35 ड्रोन में से 32 को मार गिराया

Advertisement

यह हमला यूक्रेनी क्षेत्रों की व्यापक बमबारी का हिस्सा था जो पोलैंड के पास देश के पश्चिम में ल्वीव क्षेत्र तक फैला हुआ था।

Last Updated- June 20, 2023 | 4:21 PM IST
Russia-Ukraine War: Ukraine shot down 32 of Russia's 35 drones

यूक्रेन के हवाई सुरक्षा बल ने मंगलवार तड़के रूस द्वारा छोड़़े गए 35 शाहिद विस्फोटक ड्रोन में से 32 को मार गिराया, जिनमें से अधिकांश कीव क्षेत्र में थे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना ने लगभग तीन घंटे तक चलने वाले ड्रोन हमले में ज्यादातर यूक्रेनी राजधानी के आसपास के क्षेत्र को निशाना बनाया, लेकिन क्षेत्र में यूक्रेन की वायु सेना ने उनमें से लगभग दो दर्जन को मार गिराया। यह हमला यूक्रेनी क्षेत्रों की व्यापक बमबारी का हिस्सा था जो पोलैंड के पास देश के पश्चिम में ल्वीव क्षेत्र तक फैला हुआ था।

यूक्रेन की वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनत ने कहा कि इतने बड़े क्षेत्र को कवर करने में वायु रक्षा परिसंपत्तियों की असमर्थता के कारण शहीद ड्रोन ल्वीव तक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वायु रक्षा प्रणालियां ज्यादातर प्रमुख शहरों, परमाणु ऊर्जा संयंत्रों सहित प्रमुख बुनियादी केंद्रों और अग्रिम पंक्ति की सुरक्षा के लिए हैं।

ल्वीव के गवर्नर मैक्सिम कोज़ित्स्की के अनुसार ल्वीव क्षेत्र में, रूस ने एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जिससे वहां आग लग गई। रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल से यूक्रेन के दक्षिणी ज़ापोरिज़्ज़िया क्षेत्र पर भी हमला किया।

यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को उसके पश्चिमी सहयोगियों के परिष्कृत हथियारों से मजबूत किया गया है, जिससे हाल में होने वाले ड्रोन और मिसाइल हमलों के खिलाफ उच्च सफलता दर मिली है। इससे पहले, रूस द्वारा सर्दियों की बमबारी में यूक्रेन की बिजली आपूर्ति को नुकसान पहुंचा था, हालांकि तेजी से मरम्मत ने क्रेमलिन के प्रयास को कुंद कर दिया।

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 4:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement