facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine War: यूक्रेन को कृषि, तेल आयात कारोबार में मदद के लिए दो अरब डॉलर की सहायता मिलेगी

Advertisement
Last Updated- December 17, 2022 | 10:27 AM IST
Ukraine War

यूक्रेन में युद्ध के कारण तबाह हो चुके कृषि एवं तेल आयात उद्योगों के पुनर्निर्माण एवं अन्य कंपनियों की मदद के लिए निजी कारोबारों को अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) से दो अरब डॉलर की वित्तीय सहायता मिलेगी। आईएफसी विश्व बैंक समूह का एक सदस्य है, जो विकासशील देशों में निजी क्षेत्र को वित्तीय मदद देता है।

यह कर्ज अरबों डॉलर के उन अनुदान से अलग है, जो यूक्रेन को दानदाता देशों से मिले हैं। यूक्रेन को कर्ज की इस राशि को निश्चित रूप से चुकाना होगा। यूक्रेन के वित्त मंत्रालय के अनुसार, फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से देश में कम से कम 50 लाख लोग रोजगार गंवा चुके हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रीय बैंक का अनुमान है कि इस साल सितंबर तक 11 प्रतिशत कारोबार बंद हो गए और आधे से अधिक कारोबार क्षमता से कम कार्य कर रहे हैं। देश के निजी क्षेत्र को ऋण आगामी वर्षों के लिए अहम होगा, क्योंकि यूक्रेन का वित्त मंत्रालय बजटीय घाटे से जूझ रहा है।

इसके अलावा, अनुदान और अन्य विदेशी मदद की गारंटी नहीं है, क्योंकि अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी ने जनवरी में सदन का नियंत्रण अपने हाथ में आने पर इस तरह की मदद को लेकर अनिश्चितता का संकेत दिया है। निजी वित्तीय मदद पाना युद्ध, बाढ़ एवं अन्य आपदाओं का सामना कर रहे देशों के लिए मुश्किल होता है।

हार्वर्ड यूनीवर्सिटी में अर्थशास्त्री केनीथ रोगोफ ने कहा, ‘‘आप जोखिम का स्तर देखिए, जो अविश्वसनीय है। यूक्रेन में युद्ध से पहले भ्रष्टाचार चरम पर था और देशको निवेश आकर्षित करने में मुश्किलें हो रही थीं।’’

Advertisement
First Published - December 17, 2022 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement