facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine War: रूस के साथ जंग के लिए यूक्रेन को मिलेंगे घातक F-16 लड़ाकू विमान, US ने दी मंजूरी

Advertisement

यूक्रेन की मदद कर रहे पश्चिमी गठबंधन में नीदरलैंड, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, लक्समबर्ग, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्वीडन और ब्रिटेन शामिल हैं।

Last Updated- August 18, 2023 | 5:48 PM IST
Jet,F35,,,Fighter,On,Aircraft,Carrier,In,Sea,,Ocean

नीदरलैंड के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ने उनके देश को यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमानों (F-16 fighter jet) की आपूर्ति करने के लिए मंजूरी दे दी है।

नीदरलैंड के रक्षा मंत्री कजसा ओलोनग्रेन ने ‘एक्स’(पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘मैं यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमानों (F-16 Fighter Jet) की आपूर्ति का रास्ता साफ करने संबंधी अमेरिका के निर्णय का स्वागत करता हूं। यह हमें यूक्रेन के पायलटों को प्रशिक्षण देने की मंजूरी देता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगला कदम क्या होगा, इस पर निर्णय के लिए हम यूरोपीय साझेदारों के साथ निकट संपर्क में हैं।’’ यूक्रेन रूस के खिलाफ युद्ध में लड़ाई को और प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक लडाकू विमान दिए जाने की लगातार मांग करता रहा है। युद्धक विमानों की आपूर्ति के अतिरिक्त यूक्रेन के सहयोगी देशों को उसके पायलटों को भी प्रशिक्षण देने की जरूरत होगी।

रूस से मुकाबला करने के लिए एफ-16 लड़ाकू विमान अहम: अमेरिका 

अमेरिका का कहना है कि रूस से मुकाबला करने के लिए एफ-16 लड़ाकू विमान अहम हैं। यूक्रेन की मदद कर रहे पश्चिमी गठबंधन में नीदरलैंड, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, लक्समबर्ग, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्वीडन और ब्रिटेन शामिल हैं।

नीदरलैंड ने जुलाई में कहा था कि वह यूक्रेन के पायलटों को एफ-16 लड़ाकू विमान के लिए जरूरी प्रशिक्षण देगा। नीदरलैंड के विदेश मंत्री वोपके होएकस्त्रा ने एक संदेश में कहा कि यूक्रेन को एफ-16 विमान देने के लिए अमेरिकी मंजूरी यूक्रेन के रक्षा तंत्र के लिए ‘‘मील का पत्थर’’ साबित होगा। एपी शोभना अविनाश

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 5:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement