facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine War: हमारे पास रूस के अंदरूनी इलाकों तक मार करने में सक्षम एक नया हथियार है- यूक्रेन

Advertisement

रूस ने सोमवार को कई मिसाइल और ड्रोन हमले कर यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया।

Last Updated- August 27, 2024 | 3:08 PM IST
Ukraine's Zelenskyy
Russia and Ukraine War

यूक्रेन ने दावा किया है कि उसके पास सहयोगी देशों से अनुमति लिए बगैर रूस के अंदरुनी इलाकों तक मार करने में सक्षम लंबी दूरी का एक नया हथियार है। रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने सोमवार को कहा कि मिसाइल और ड्रोन के संयोजन वाला यह स्वदेश निर्मित हथियार रूसी बमबारी का ‘‘जवाब’’ देगा।

यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से रूस के लगातार हवाई हमले करने और यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों द्वारा रूस में लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल पर शर्तें लगाए जाने के कारण ‘पलियानित्सिया’ हथियार विकसित करने की तत्काल आवश्यकता पैदा हुई।

रूस ने सोमवार को कई मिसाइल और ड्रोन हमले कर यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमलों के बाद टेलीग्राम पर दिए एक संदेश में कहा, ‘‘जब तक रूस अपने सभी प्रकार के हथियारों का उपयोग करता है, तब तक जीवन रक्षकों को हथियारों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए।’’ जेलेंस्की ने शनिवार को ‘पलियानित्सिया’ की मौजूदगी की पुष्टि की जिसका नाम यूक्रेन की एक प्रकार की ‘ब्रेड’ के नाम पर रखा गया है। उन्होंने इसे ‘‘नयी श्रेणी’’ का हथियार बताया।

अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी दिए बगैर बताया कि पूर्व सोवियत संघ से यूक्रेन की आजादी की 33वीं वर्षगांठ पर शनिवार को रूस के एक सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाते हुए नए हथियार का पहली बार इस्तेमाल किया गया। रक्षा मंत्री उमेरोव ने सोमवार को कहा कि इस हथियार का यूक्रेन पर किए हमले के जवाब में जल्द ही फिर से इस्तेमाल किया जाएगा।

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 11:05 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement