facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

स्पेन के प्रधानमंत्री की यात्रा के बीच यूक्रेन में रूस के हमलों में तीन नागरिकों की मौत

Advertisement

यूक्रेन की संसद को दिए संबोधन में सांचेज ने कहा, ‘‘जब तक यह युद्ध चलेगा, हम आपके साथ रहेंगे।’’

Last Updated- July 02, 2023 | 9:49 AM IST
Spanish Prime Minister Sanchez visits Kyiv

यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र में रूस की गोलाबारी में कम से कम तीन और नागरिकों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गए। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने रूस के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई के लिए अपने देश और यूरोपीय संघ के समर्थन को दर्शाते हुए कीव की यात्रा शुरू की है।

यूक्रेन की संसद को दिए संबोधन में सांचेज ने कहा, ‘‘जब तक यह युद्ध चलेगा, हम आपके साथ रहेंगे।’’ उनके संबोधन के दौरान कई बार संसद सदस्यों ने खड़े होकर उनका सम्मान व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यूक्रेन पर रूस के गैरकानूनी और अनुचित आक्रमण के खिलाफ यूरोपीय संघ तथा यूरोप के दृढ़ संकल्प को व्यक्त करने के लिए यहां आया हूं।’’ उन्होंने यह संबोधन उस दिन दिया जब स्पेन ने 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ की अध्यक्षता संभाली है। यूरोपीय संघ की अध्यक्षता हर छह महीने में बारी-बारी से देशों को दी जाती है।

बाद में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में सांचेज ने घोषणा की कि स्पेन चार ‘लेपर्ड टैंक’ और बख्तरबंद वाहन समेत यूक्रेन को और अधिक हथियार उपलब्ध कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्पेन पुनर्निर्माण की जरूरतों में मदद करने के लिए अतिरिक्त 5.5 करोड़ यूरो की मदद मुहैया कराएगा।

वहीं, दोनेत्स्क के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने बताया कि यूक्रेन में शुक्रवार और शनिवार रात को रूस की गोलाबारी में कम से कम तीन नागरिकों की मौत हो गयी तथा 17 अन्य घायल हो गए। खेरसॉन के गवर्नर ओलेक्सांद्र प्रोकुदिन ने बताया कि दक्षिणी खेरसॉन में शुक्रवार और शनिवार रात को हमले में एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए।

संभावित शांति वार्ता के संदर्भ में सांचेज ने कहा, ‘‘शांति वार्ता के लिए शर्तें और वक्त केवल यूक्रेन तय कर सकता है। अन्य देश तथा क्षेत्र शांति योजनाओं का प्रस्ताव दे रहे हैं। उनकी भागीदारी काफी सराहनीय है लेकिन हम पूरी तरह से उन्हें स्वीकार नहीं कर सकते।’’

जेलेंस्की ने संवाददाता सम्मेलन में यूक्रेन के लड़ाकू पायलटों के लिए पश्चिमी देशों के प्रशिक्षण पर कोई स्पष्टता न होने को लेकर निराशा जतायी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कुछ सहयोगी इस प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं, मुझे नहीं पता कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं।’’

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 9:49 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement