facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राष्ट्रपति पुतिन को चुनौती देने वाले वैगनर प्रमुख प्रिगेझिन की हुई विमान दुर्घटना में मौत, रूसी जांच एजेंसी ने किया कन्फर्म

Advertisement

वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन और उनके समूह के शीर्ष अधिकारियों की एक विमान दुर्घटना में मौत को व्यापक रूप से रूस के बदले की कार्रवाई और हत्या के रूप में देखा जा रहा है

Last Updated- August 27, 2023 | 5:55 PM IST
Founder of Wagner private mercenary group Yevgeny Prigozhin and Russian Wagner Group fighters at the headquarters of the Southern Military District of the Russian Armed Forces in Rostov-on-Don

रूस की जांच समिति ने पुष्टि इस बात की पुष्टि कर दी है कि देश के निजी सैन्य संगठन ‘वैगनर’ के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। कई दिनों से पूरी दुनिया में प्रिगेझिन की मौत पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन, समिति ने रविवार को एक बयान में कहा कि फॉरेंसिक जांच के बाद, दुर्घटनास्थल पर मिले सभी 10 शवों की पहचान की गई। प्रिगोझिन और उनके शीर्ष सहयोगियों को लेकर जा रहा एक निजी विमान मॉस्को के उत्तर पश्चिम में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सत्ता को चुनौती देने वाले सशस्त्र विद्रोह का प्रिगोझिन के नेतृत्व करने के दो महीने बाद यह घटना घटी थी।

निजी सेना वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन और उनके समूह के शीर्ष अधिकारियों की एक विमान दुर्घटना में मौत को व्यापक रूप से रूस के बदले की कार्रवाई और हत्या के रूप में देखा जा रहा है। दो महीने पहले प्रिगोझिन की बगावत ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की साख को खासा नुकसान पहुंचाया था।

तीन दिन पहले मिली थी मौत की सूचना

बता दें कि तीन दिन पहले यानी 24 अगस्त को ही रूसी मीडिया ने प्रिगोझिन के वैगनर समूह के अज्ञात सूत्रों का हवाला दिया और बताया था कि प्रिगेझिन की मौत हो चुकी है। इसके बाद, सेंट पीटर्सबर्ग में वैगनर के मुख्यालय में एक बड़े क्रॉस के आकार में रोशनी की गई। प्रिगोझिन के समर्थकों ने तुरंत बनाए गए एक स्मारक में फूल चढ़ाए थे। पुलिस ने उस क्षेत्र की घेराबंदी कर दी जहां विमान का मलबा गिरा और जांचकर्ताओं ने घटनास्थल का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। बुरी तरह से जले हुए शवों को फॉरेंसिक जांच के लिए ले जाने वाले वाहनों को घटनास्थल आते देखा गया था। हालांकि उस समय आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई थी।

राष्ट्रपति पुतिन के बयान का इंतजार

प्रिगोझिन की मौत को लेकर अटकलों के बीच पुतिन ने अब तक इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को वीडियो लिंक के जरिए संबोधित किया था और समूह के सदस्यों के बीच सहयोग बढ़ाने की बात कही। उस दौरान भी पुतिन ने दुर्घटना का जिक्र नहीं किया और राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ ने भी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।

प्रिगेझिन समर्थकों का दावा, जानबूझकर मारा गया

प्रिगोझिन समर्थकों ने मैसेजिंग ऐप के वैगनर समर्थक चैनल पर दावा किया कि विमान को जानबूझकर मार गिराया गया और उन्होंने इसके लिए कई तरह की आशंकाएं जताई हैं। रूसी अधिकारियों ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 27, 2023 | 5:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement