facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवनली की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई: रूसी खुफिया सेवा के प्रमुख

Advertisement

रूसी अधिकारियों ने हालांकि अभी तक नवलनी की मौत के कारणों के बारे में कोई घोषणा नहीं की है लेकिन पश्चिम के कई नेताओं ने पुतिन पर आरोप लगाए हैं।

Last Updated- March 06, 2024 | 12:18 PM IST
Alexei Navalny, Opposition leader Russia

मॉस्को, छह मार्च (एपी) रूस की विदेशी खुफिया सेवा के प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी नेता एलेक्सी नवनली की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। खुफिया प्रमुख का यह बयान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घोर आलोचक रहे नवलनी की मौत के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठ रहे सवालों को शांत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

रूस में ‘एसवीआर’ के नाम से जाने जानी वाली शीर्ष खुफिया एजेंसी, विदेशी खुफिया सेवा के निदेशक सर्गेई नारयश्किन ने रूस के सरकारी टेलीविजन में प्रसारित एक साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने कहा,‘‘ कभी न कभी जीवन का अंत तो होता ही है….। नवलनी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।’’ नवलनी (47) की मौत 16 फरवरी को खार्प शहर के ‘पेनल कॉलोनी नंबर 3’ में हुई थी। उन्हें उग्रवाद के जुर्म में 19 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई थी।

रूसी अधिकारियों ने हालांकि अभी तक नवलनी की मौत के कारणों के बारे में कोई घोषणा नहीं की है लेकिन पश्चिम के कई नेताओं ने पुतिन पर आरोप लगाए हैं। नवलनी की मां को अपने बेटे का शव मिलने में आठ दिन का इंतजार करना पड़ा। अधिकारियों ने पोस्टमॉर्टम का हवाला देते हुए शव देने में देरी की जिससे बेटे की मौत की पीड़ा से गुजर रही मां को वीडियो जारी कर पुतिन से बेटे का शव देने की अपील करनी पड़ी ताकि वह अपने बेटे का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार कर सकें।

शुक्रवार को नवनली का अंतिम संस्कार किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 12:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement