facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन आज विदेश मंत्री जयशंकर से करेंगे मुलाकात

Advertisement

जयशंकर रूस की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रूस पहुंचे हैं।

Last Updated- December 27, 2023 | 7:41 PM IST

रूस के राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ ने घोषणा की है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज रात राष्ट्रपति पुतिन भारत के विदेश मंत्री जयशंकर की अगवानी करने की योजना बना रहे हैं।’’

जयशंकर रूस की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे हैं। पेसकोव ने कहा कि शीर्ष भारतीय राजनयिक पहले ही अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात कर चुके हैं।

क्रेमलिन के प्रवक्ता के अनुसार, भारत रूस का एक महत्वपूर्ण भागीदार है। जयशंकर ने लावरोव से कहा, ‘‘मॉस्को में होना हमेशा अच्छा होता है। इसलिए मैं आपसे सहमत हूं कि हमारा रिश्ता बहुत मजबूत और बहुत स्थिर है तथा मुझे लगता है कि हम एक विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की जिम्मेदारियों पर खरे उतरे हैं।’’

जयशंकर ने मंगलवार को द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर रूस के उपप्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ एक ‘व्यापक और सार्थक’ बैठक की थी और इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा प्लांट में भविष्य की बिजली उत्पादक इकाइयों के निर्माण से संबंधित कुछ ‘बहुत महत्वपूर्ण’ समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 7:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement