facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दर में की 3.5 प्रतिशत की वृद्धि

Advertisement

रुबल सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 101 रुबल प्रति डॉलर पर आ गया था। इस तरह वर्ष 2023 की शुरुआत से अब तक रुबल का डॉलर के मुकाबले मूल्य एक तिहाई तक गिर चुका है।

Last Updated- August 15, 2023 | 3:56 PM IST
Inflation in Europe came down to 5.5 percent, but there is no possibility of curbing interest hike

यूक्रेन के साथ लंबे युद्ध में उलझे रूस के केंद्रीय बैंक ने अपनी मुद्रा रुबल को संभालने और मुद्रास्फीति से निपटने के लिए मंगलवार को नीतिगत ब्याज दर में 3.5 प्रतिशत की भारी वृद्धि कर दी।

रुबल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 101 रुबल प्रति डॉलर पर

रुबल सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 101 रुबल प्रति डॉलर पर आ गया था। इस तरह वर्ष 2023 की शुरुआत से अब तक रुबल का डॉलर के मुकाबले मूल्य एक तिहाई तक गिर चुका है।

यह पिछले 17 महीनों में रुबल का निम्नतम स्तर है। ऐसी परिस्थिति में रूसी केंद्रीय बैंक के निदेशक मंडल की आपात बैठक में नीतिगत ब्याज दर में 3.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया गया। अब ब्याज दर 12 प्रतिशत पर जा पहुंची है।

रूसी केंद्रीय बैंक ने एक बयान में इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ मांग आर्थिक उत्पादन बढ़ा पाने की क्षमता से आगे निकल गई है जिससे मुद्रास्फीति बढ़ी है और रुबल की विनिमय दर भी प्रभावित हुई है।’’

पिछले साल फरवरी में यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से रूस पर अमेरिका व कई पश्चिमी देशों ने कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं। इससे रूस की आर्थिक गतिविधियों खासकर निर्यात पर असर पड़ा है।

रूस का केंद्रीय बैंक इस कदम से उधारी की लागत को बढ़ाकर कीमतों में तेजी के दौर से निपटना चाहता है। इससे पहले जुलाई में भी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में एक प्रतिशत की वृद्धि की थी।

Advertisement
First Published - August 15, 2023 | 3:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement