facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेलेंस्की की यात्रा के बाद रूस के गृह मंत्री सऊदी अरब पहुंचे

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 1:10 PM IST
Zelenskky

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस के गृह मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव ने मंगलवार तड़के सऊदी अरब का दौरा किया और वहां के अपने समकक्ष के साथ बातचीत की। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के पिछले शुक्रवार को सऊदी अरब के बंदरगाह शहर जेद्दा में आयोजित एक अरब लीग शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के कुछ ही दिन बाद रूस के गृह मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव रियाद पहुंचे हैं। ये यात्राएं इस बात को रेखांकित करती हैं कि कैसे सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों ने यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस के साथ अपने संबंध बनाए रखे हैं।

सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ के अनुसार, कोलोकोल्त्सेव ने सऊदी अरब के गृह मंत्री प्रिंस अब्दुल्लाजीज से मुलाकात की। एजेंसी के मुताबिक, ‘इस दौरान दोनों नेताओं ने साझा हित के कई मुद्दों पर चर्चा करने के अलावा रूस और सऊदी अरब के गृह मंत्रालयों के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।’

रूस की मीडिया की ओर से कोलोकोल्त्सेव की सऊदी यात्रा को लेकर तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है। सीरिया और यूक्रेन में रूस की गतिविधियों को लेकर उस पर लगाई गई पाबंदियों के एक हिस्से के रूप में अमेरिका ने 2018 से कोलोकोल्त्सेव (68) पर भी प्रतिबंध लगा रखा है।

अमेरिका के वित्त मंत्रालय के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय संघ (ईयू), जापान, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन सभी ने कोलोकोल्त्सेव पर अलग-अलग प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं, यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से सऊदी अरब रूस पर पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद उससे भारी छूट पर डीजल खरीद रहा है। रूसी डीजल उसे सस्ता पड़ता है, जबकि वह अपने यहां उत्पादित कच्चे तेल को वैश्विक बाजार में मुनाफा कमाने के लिए विदेश में निर्यात कर रहा है।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 1:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement