facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर अमेरिकी जानकारी पर जांच समिति गठित: एस. जयशंकर

Advertisement

कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने अपनी धरती पर एक सिख अलगाववादी की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय का हाथ होने का आरोप लगाया था।

Last Updated- December 07, 2023 | 4:02 PM IST
S Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि भारत ने अमेरिका से मिली जानकारी पर गौर करने के लिए एक जांच समिति का गठन किया है क्योंकि यह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने अपनी धरती पर एक सिख अलगाववादी की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय का हाथ होने का आरोप लगाया था।

जयशंकर उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, “जहां तक अमेरिका का सवाल है, अमेरिका के साथ हमारे सुरक्षा सहयोग के तहत हमें कुछ जानकारी दी गई थी। वह जानकारी हमारे लिए चिंता का विषय हैं क्योंकि वे संगठित अपराध, तस्करी आदि की सांठगांठ से संबंधित हैं।’’

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘क्योंकि उनका हमारी अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ता है, इसलिए मामले की जांच कराने का निर्णय लिया गया और एक जांच समिति का गठन किया गया।”

उनसे यह भी सवाल किया गया था कि कनाडा सरकार द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर समान कदम क्यों नहीं उठाया गया।

इसके जवाब में जयशंकर ने कहा, “जहां तक कनाडा का सवाल है, हमें कोई विशेष सबूत या जानकारी मुहैया नहीं कराई गई। इसलिए दो देशों के समान आचरण का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि एक ने जानकारी दी है और दूसरे ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी।’

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 4:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement