facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजरायल-ईरान तनाव के बीच तेहरान से भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी; 110 स्टूडेंट्स को आर्मेनिया भेजा

Advertisement

तेहरान में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय छात्रों को विदेश मंत्रालय ने सुरक्षित निकाला, 110 छात्र आर्मेनिया सीमा पार कर गए, दूतावास ने 24 घंटे सहायता और संपर्क जारी रखा।

Last Updated- June 17, 2025 | 10:51 PM IST
Iran Israel War
ईरान के हमले से इजरायल में क्षतिग्रस्त घर | फाइल फोटो

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इजरायल और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में मौजूद भारतीय छात्रों को सुरक्षा कारणों से बाहर निकाल लिया गया है। उनमें से 110 लोग सीमा पार कर आर्मेनिया में प्रवेश कर गए हैं। छात्रों को सुरक्षित निकालने की पूरी व्यवस्था दूतावास ने की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय दूतावास सभी संभव सहायता प्रदान करने के लिए उनके साथ निरंतर संपर्क में है। इजरायल ने मंगलवार को ईरान की राजधानी तेहरान में अपने हमले तेज कर दिए, जिनमें शहर के मध्य में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। ईरान भी लगातर तेल अवीव और आसपास के क्षेत्रों में मिसाइल बरसा रहा है।

बयान में कहा गया है, ‘तेहरान में भारतीय छात्रों को सुरक्षा कारणों से बाहर निकाल लिया गया है। इसकी व्यवस्था दूतावास ने की।’

 इसमें कहा गया कि परिवहन के हिसाब से जो लोग स्वयं इंतजाम कर सकते हैं, उन्हें भी हालात को देखते हुए शहर से बाहर चले जाने की सलाह दी गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुछ भारतीयों को आर्मेनिया की सीमा के माध्यम से ईरान छोड़ने में मदद की गई है। जम्मू कश्मीर छात्र संघ के अनुसार उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी के 110 भारतीय छात्र जिनमें से 90 कश्मीर घाटी के हैं, सुरक्षित रूप से सीमा पार कर आर्मेनिया पहुंच गए हैं।  एक अन्य बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि  मंत्रालय में सातों दिन 24 घंटे संचालित होने वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष में इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- +989010144557; +989128109115; +989128109109। इसके अतिरिक्त ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन स्थापित की है। अन्य रिपोर्ट के अनुसार अभी कई छात्र फंसे हुए हैं।

 

Advertisement
First Published - June 17, 2025 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement