facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डूबते पाकिस्तान को सऊदी अरब ने दिया सहारा…. 2 अरब डॉलर की मिली सहायता

Advertisement

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी सऊदी अरब के नेतृत्व एवं अवाम का आभार जताते हुए शहजादा मोहम्मद बिन सलमान को धन्यवाद दिया।

Last Updated- July 11, 2023 | 7:36 PM IST
Pakistan got a loan of 658 million dollars from Asian Development Bank

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के साथ कर्ज मंजूरी पर अहम बैठक के पहले पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने मंगलवार को कहा कि सऊदी अरब से उनके देश को दो अरब डॉलर की जमा मिली है।

मुद्राकोष के कार्यकारी मंडल की 12 जुलाई को होने वाली बैठक में पाकिस्तान को तीन अरब डॉलर का कर्ज देने पर फैसला लिया जाना है। इसके पहले दोनों पक्षों के बीच कर्मचारी स्तर पर 29 जून को आपात ऋण समझौता हुआ था।

डार ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी केंद्रीय बैंक एसबीपी को सऊदी अरब से दो अरब डॉलर की जमा मिली है जिससे विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ गया है। वित्तीय संकट से गुजर रहे पाकिस्तान के पास सिर्फ 4.4 अरब डॉलर की ही विदेशी मुद्रा है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी सऊदी अरब का जताया आभार

इसपर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी सऊदी अरब के नेतृत्व एवं अवाम का आभार जताते हुए शहजादा मोहम्मद बिन सलमान को धन्यवाद दिया।

सऊदी अरब ने पाकिस्तान को यह जमा राशि देने का वादा पहले ही किया था लेकिन वह मुद्राकोष के साथ समझौता होने का इंतजार कर रहा था। मुद्राकोष पाकिस्तान को कर्ज देने के पहले उसके विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर आश्वस्त होना चाहता है।

इससे पहले पाकिस्तान को बड़ी राहत देते हुए IMF ने 3 अरब डॉलर का अंतिम राहत पैकेज देने का फैसला किया था। हालांकि, IMF बोर्ड ने अभी इस पैकेज को मंजूरी नहीं दी है और इसे लेकर बुधवार को बैठक होगी।

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 7:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement