facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फलस्तीन देश की स्थापना का रास्ता साफ होने तक इजराइल को मान्यता नहीं: सऊदी विदेश मंत्री

Advertisement

यह सऊदी अधिकारियों की अब तक की सबसे बेबाक टिप्पणियों में से एक है।

Last Updated- January 22, 2024 | 6:06 PM IST
israel vs palestine

सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने कहा है कि फलस्तीन देश की स्थापना का रास्ता साफ होने तक वह इजराइल के साथ संबंधों को सामान्य नहीं करेगा या गाजा के पुनर्निर्माण में योगदान नहीं देगा। प्रिंस फैसल बिन फरहान ने रविवार देर रात प्रसारित सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में यह टिप्पणी की।

यह सऊदी अधिकारियों की अब तक की सबसे बेबाक टिप्पणियों में से एक है। फरहान की यह टिप्पणी इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ रिश्तों में खटास ला सकती है जिन्होंने फलस्तीन देश को मान्यता देने की संभावना को खारिज कर दिया है और गाजा पर खुले सैन्य नियंत्रण की योजना की रूप रेखा पेश की है।

गाजा के भविष्य पर विवाद अमेरिका और उसके अरब सहयोगियों को इजराइल के सामने खड़ा कर रहा है। और यह रुख गाजा में युद्ध के बाद के शासन या पुनर्निर्माण की किसी भी योजना में एक बड़ी बाधा उत्पन्न कर सकता है। फरहान ने ऐसे समय में टिप्पणी की है जब युद्ध अभी चल रहा है और जिसका कोई अंत नजर नहीं आ रहा है।

सीएनएन पर प्रस्तोता फरीद ज़कारिया ने पूछा, ‘‘क्या आप स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि यदि फलस्तीन देश के लिए कोई विश्वसनीय और ठोस रास्ता नहीं निकलता है तो सऊदी अरब और इज़राइल के बीच संबंध सामान्य नहीं होंगे?’’ इसके जवाब में प्रिंस फैसल ने कहा, ‘‘यही एकमात्र तरीका है जिससे हमें लाभ होगा। इसलिए हां।’’ इससे पहले साक्षात्कार में, जब उनसे पूछा गया कि क्या तेल समृद्ध सऊदी अरब गाजा में पुनर्निर्माण का वित्तपोषण करेगा?

प्रिंस फरहान ने जवाब में कहा, ‘‘ हम सात अक्टूबर से पहले की यथास्थिति की बात करते हैं, जो हमें इसके (युद्ध)एक और दौर के लिए तैयार करती है, जैसा कि हमने अतीत में देखा है, तो हमें उस बातचीत में कोई दिलचस्पी नहीं है।’’

Advertisement
First Published - January 22, 2024 | 6:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement