facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SCO रक्षामंत्रियों की बैठक में भारत ने दिया बयान, कहा-आतंक के प्रति नीतियां ‘कतई बर्दाश्त नहीं’

Advertisement

रक्षा मंत्रियों ने एक बयान में कहा, ‘बैठक के दौरान, सभी SCO सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों द्वारा एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए।'

Last Updated- April 26, 2024 | 7:58 PM IST
India gave a statement in the meeting of SCO Defense Ministers, said - policies towards terrorism are 'zero tolerance' SCO रक्षामंत्रियों की बैठक में भारत ने दिया बयान, कहा-आतंक के प्रति नीतियां ‘कतई बर्दाश्त नहीं’

भारत ने शुक्रवार को कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों की समृद्धि और विकास के लिए सभी तरह के आतंकवाद के प्रति ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ का दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कजाकिस्तान के अस्ताना में SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक में इस संबंध में भारत का दृष्टिकोण सामने रखा।

रक्षा मंत्रियों ने एक बयान में कहा, ‘बैठक के दौरान, सभी SCO सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों द्वारा एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक के बाद एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी की गई, जिसमें SCO के रक्षा मंत्रियों ने अन्य पहलों के अलावा, ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’ के विचार को विकसित करने पर सहमति व्यक्त की जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के प्राचीन भारतीय दर्शन में निहित है।’

इसमें कहा गया कि बैठक के दौरान रक्षा सचिव ने SCO क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने SCO सदस्य देशों की समृद्धि और विकास के लिए सभी तरह के आतंकवाद के प्रति ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ का दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अरमाने ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद संबंधी समग्र संधि के भारत के दीर्घकालिक प्रस्ताव का उल्लेख किया। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (एसएजीएआर) की भारत द्वारा प्रस्तावित अवधारणा पर भी प्रकाश डाला।

Advertisement
First Published - April 26, 2024 | 7:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement