facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान में आतंकी हमले की नाकाम कोशिश के बाद चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाई

Advertisement

बलूचिस्तान और सिंध पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के सूत्रों ने बताया कि CPEC परियोजना के तहत बलूचिस्तान और देश के अन्य हिस्सों में काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Last Updated- August 16, 2023 | 9:23 AM IST
Pakistan flag

अशांत बलूचिस्तान प्रांत के बंदरगाह शहर ग्वादर में एक नाकाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कराची स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास ने अपने नागरिकों पर रविवार को हुए हमले की पुष्टि की थी, जो ग्वादर में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजनाओं पर काम कर रहे एक सैन्य काफिले में यात्रा कर रहे थे।

बलूचिस्तान और सिंध पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के सूत्रों ने बताया कि सीपीईसी परियोजना के तहत बलूचिस्तान और देश के अन्य हिस्सों में काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें : आर्थिक मंदी गहराने के बीच चीन युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी पर ताजा जानकारी देने से परहेज कर रहा

चीनी वाणिज्य दूतावास ने भी आपात योजना को सक्रिय कर दिया है और अपने नागरिकों को आगाह किया है कि वे पाकिस्तान में सतर्क रहें, अपनी सुरक्षा को अपग्रेड करें और आसपास की सुरक्षा स्थिति को लेकर जागरूक रहें ताकि अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सके। सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया था कि उसने दो आतंकवादियों को मार गिराया है, लेकिन इसमें चीनी नागरिक के काफिले को निशाना बनाने का उल्लेख नहीं किया गया।

वहीं, चीनी वाणिज्य दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘जब एक चीनी काफिला ग्वादर हवाई अड्डे से बंदरगाह क्षेत्र की ओर जा रहा था तभी अचानक बमबारी और गोलीबारी हुई, लेकिन कोई भी चीनी नागरिक हताहत नहीं हुआ।’’

वाणिज्य दूतावास ने पाकिस्तान सरकार से ‘अपराधियों को कड़ी सजा देने और चीनी नागरिकों, संस्थानों और परियोजनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी उपाय करने’ के लिए भी कहा।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 9:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement