facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुख्यमंत्री के रूप में मरयम नवाज का चयन पाकिस्तान की राजनीति में ‘मील का पत्थर ’ : अमेरिका

Advertisement

मरयम को तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री 74 वर्षीय नवाज शरीफ का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है।

Last Updated- March 05, 2024 | 10:46 AM IST
Nawaz Sharif's daughter 'Maryam Nawaz' will be the first woman Chief Minister of Pakistan, CM will be from Punjab province पाकिस्तान के पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी नवाज शरीफ की बेटी 'मरयम नवाज', पंजाब प्रांत से होंगी CM

अमेरिका का कहना है कि पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में मरयम नवाज का चयन पाकिस्तान की राजनीति में एक ‘मील का पत्थर’ है। अमेरिका ने कहा कि वह पाकिस्तान की राजनीति में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए इस्लामाबाद के साथ सहयोग करने को तत्पर है।

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की 50 वर्षीय बेटी मरयम ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को अपनी दैनिक प्रेसवार्ता में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के रूप में उनका (मरयम नवाज शरीफ का) चयन पाकिस्तान की राजनीति में एक मील का पत्थर है।’’

मरयम को तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री 74 वर्षीय नवाज शरीफ का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है। मिलर ने कहा, ‘‘हम देश के राजनीतिक क्षेत्र, अर्थव्यवस्था में महिलाओं को पूरी तरह से एकीकृत करने के लिए पाकिस्तान के साथ व्यापक रूप से सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।’’ हालांकि, उन्होंने नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निर्वाचन पर टिप्पणी करने से परहेज किया।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 10:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement