facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दक्षिणी लेबनान में इजराइली हवाई हमले में हिजबुल्ला के वरिष्ठ कमांडर की मौत : अधिकारी

Advertisement

इजराइली हमले में बेरूत में आतंकवादी फलस्तीनी समूह हमास के शीर्ष अधिकारी की मौत के लगभग एक सप्ताह बाद यह हमला हुआ है।

Last Updated- January 08, 2024 | 7:29 PM IST
Israel-Hamas war
Representative Image

लेबनान के एक सुरक्षा अधिकारी ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में इजराइली हवाई हमले में आतंकवादी समूह हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हो गई। यह हत्या ऐसे वक्त हुई है जब लेबनान-इजराइल सीमा पर ईरान समर्थित हिजबुल्ला आतंकवादियों और इजराइली सेना के बीच झड़पें तेज हो गई हैं।

इजराइली हमले में बेरूत में आतंकवादी फलस्तीनी समूह हमास के शीर्ष अधिकारी की मौत के लगभग एक सप्ताह बाद यह हमला हुआ है। ताजा हमले से दो दिन पहले हिजबुल्ला ने जवाबी कार्रवाई में उत्तरी इजरायल के माउंट मेरोन में इजरायली सैन्य अड्डे पर व्यापक मिसाइल हमला किया था।

इज़रायली सेना ने हमले के बारे में तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। उसने कहा कि लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है। लेबनानी सुरक्षा अधिकारी ने, नियमों के अनुरूप नाम न छापने की शर्त पर कहा कि इजराइल ने हिजबुल्लाह के विशिष्ट राडवान फोर्सेस के एक कमांडर को मारा है। अधिकारी ने हालांकि कमांडर का नाम नहीं बताया।

Also read: लाल सागर में हमलों और सोमाली समुद्री डकैतों की दोहरी मार से मालवाहक जहाजों और व्यापार को संकट

अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी गांव खिरबेट सेल्म में एक होंडा एसयूवी को निशाना बनाया गया। उस वक्त कमांडर उसे चला रहा था। इस घटना पर टिप्पणी के अनुरोधों को लेकर हिजबुल्ला ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 7:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement