facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता ने पाकिस्तान में मध्यावधि चुनाव होने की संभावना जताई

Advertisement

नवाज शरीफ (74) चौथी बार प्रधानमंत्री बनने वाले थे, लेकिन उनकी पार्टी आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने में विफल रही।

Last Updated- May 02, 2024 | 8:35 PM IST
Former Pak PM Nawaz Sharif

पाकिस्तान में सत्तारूढ़ दल पीएमएल-एन के एक वरिष्ठ नेता ने अगले दो वर्ष में देश में नए सिरे से चुनाव होने की संभावना जताई है ताकि नवाज शरीफ के रिकॉर्ड चौथी बार प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो सके। बृहस्पतिवार को मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता जावेद लतीफ ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान ये टिप्पणियां कीं। नवाज शरीफ (74) चौथी बार प्रधानमंत्री बनने वाले थे, लेकिन उनकी पार्टी आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने में विफल रही।

इसके बाद उन्होंने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए अपने भाई और निवर्तमान पार्टी अध्यक्ष शहबाज शरीफ को छह दलों की केंद्र सरकार का नेतृत्व करने की अनुमति दी। शहबाज शरीफ को सेना की पसंद माना जाता है। लतीफ ने कहा कि चुनाव दो साल में हों या पांच साल में, पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ चौथी बार सत्ता की बागडोर संभालेंगे।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने संकेत दिया कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में नवाज शरीफ के चौथे कार्यकाल का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अगले दो वर्षों में समय पूर्व चुनाव कराए जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 8:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement