facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडोनेशियाई पुलिस थाने के बाहर विस्फोट, कई घायल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:34 AM IST

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में बुधवार को एक पुलिस थाने के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले मुस्लिम राष्ट्र में आत्मघाती हमलों की कड़ी में यह नया मामला है।

बांडुंग के पुलिस प्रमुख अश्विन सिपयुंग ने कहा कि एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से अस्ताना अन्यार पुलिस थाने में प्रवेश करने की कोशिश की और जहां पुलिस अधिकारी सुबह की सभा के लिए कतार में खड़े थे, वहां उसने खुद को उड़ा लिया। विस्फोट में तीन अधिकारी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी भी पश्चिम जावा के बांडुंग शहर में हुए हमले की जांच कर रही है।

कट्टरपंथी समूह से संबंध रखने वाले उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में थाने के गेट पर एक जलती हुई मोटरसाइकिल के पास शरीर के टुकड़े बिखरे हुए दिखाई दिए। टेलीविजन खबरों में इमारत से सफेद धुंआ निकलते और जोरदार धमाके के बाद दहशत में भागते लोगों को दिखाया गया।

इंडोनेशिया 2002 में बाली के रिसॉर्ट द्वीप पर बमबारी के बाद से आंतकवादियों से जूझ रहा है, जिसमें 202 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर विदेशी पर्यटक थे। विदेशियों पर लक्षित हमलों के स्थान पर हाल के वर्षों में बड़े पैमाने पर सरकार, पुलिस और आतंकवाद विरोधी बलों और आतंकवादियों द्वारा काफिर माने जाने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

Advertisement
First Published - December 7, 2022 | 11:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement