facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

युगांडा में सोलर पॉवर्ड पंप लगा रही है शक्ति पंप्स, 20 जिलों में की जाएगी वाटर सप्लाई

Advertisement
Last Updated- April 23, 2023 | 4:04 PM IST
Shakti pumps will install solar powered pumps in Uganda, 20 districts will get water supply from this project

देश की अग्रणी पंप निर्माता और निर्यातक कंपनी शक्ति पंप्स इंडिया लिमिटेड (Shakti Pumps India Limited) ने युगांडा सरकार से मिले ऑर्डर को पूरा करने के लिए सोलर पॉवर्ड वॉटर पंपिंग सिस्टम्स (Solar Powered Water Pumping Systems) का निर्यात शुरू कर दिया है। कारोबार को सुचारू रूप से चलाने के लिए कंपनी ने कम्पाला में एक ब्रांच ऑफिस भी खोला है।

सोलर पॉवर्ड पंपिंग सिस्टम्स के लिए शक्ति पंप्स को युगांडा सरकार के जल एवं पर्यावरण मंत्रालय से एक कॉन्ट्रैक्ट ऑर्डर मिला है जिसकी कुल कीमत 3.53 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 290 करोड़ रुपये) है। यह परियोजना युगांडा के 20 ग्रामीण जिलों में पांच लाख निवासियों को सुरक्षित और स्थायी जल आपूर्ति प्रदान करेगी।

इस सोलर पॉवर्ड पाइप्ड पेयजल वितरण योजना का उद्घाटन हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर और युगांडा के विदेश मंत्री जनरल जेजे अबुबखर ओडोंगोव तथा वहां के जल एवं पर्यावरण मंत्री सैम मंगुशो चेप्टोरिस ने किया। इस अवसर शक्ति पंप्स के कार्यकारी निदेशक रमेश पाटीदार और परियोजना प्रमुख चेतन कनोजिया भी मौजूद थे। इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रमेश पाटीदार और प्रोजेक्ट हेड श्री चेतन कनोजिया भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

शक्ति पंप्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश पाटीदार ने परियोजना के बारे में कहा, ‘यह शक्ति पंप्स के लिए एक बड़ा पड़ाव है। यह प्रोजेक्ट अफ्रीका में ग्रीन एनर्जी के हमारे प्रयासों का एक महत्वपूर्ण अंग है और इससे अफ्रीका के अन्य देशों को भी हमारे साथ हाथ मिलाकर इस दिशा में काम करने का प्रोत्साहन मिलेगा। कंपनी के कुल राजस्व का एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा निर्यात से आता है। वर्तमान में अमेरिका और मध्य पूर्व के बाजार में हम सबसे पसंदीदा निर्यातक हैं।’

शक्ति पंप्स देश में सोलर पंप्स के अलावा प्रेशर बूस्टर पंप्स, मोटर, कंट्रोलर और इनवर्टर आदि बनाने तथा निर्यात करने का काम करती है।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement