facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिंगापुर के PM ली सीन लूंग 15 मई को छोड़ेंगे पद, उपप्रधानमंत्री लॉरेस वोंग लेंगे उनकी जगह

Advertisement

कोविड-19 महामारी के कारण और उत्तराधिकार योजनाओं में दिक्कत के बाद ली निर्धारित समय से देर से वोंग को देश की बागडोर सौंप रहे हैं।

Last Updated- April 15, 2024 | 8:11 PM IST
Singapore PM Lee Hsien Loong will step down on May 15, Deputy Prime Minister Lawrence Wong will replace him सिंगापुर के PM Lee Hsien Loong 15 मई को छोड़ेंगे पद, उपप्रधानमंत्री Lawrence Wong लेंगे उनकी जगह

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग (Lee Hsien Loong) ने सोमवार को घोषणा की कि आर्थिक रूप से समृद्ध देश की सरकार का करीब 20 वर्ष तक नेतृत्व करने के बाद 15 मई को पद छोड़ देंगे और उप प्रधानमंत्री लॉरेस वोंग (Lawrence Wong) उनकी जगह लेंगे।

कोविड-19 महामारी के कारण और उत्तराधिकार योजनाओं में दिक्कत के बाद ली निर्धारित समय से देर से वोंग को देश की बागडोर सौंप रहे हैं। ली (72) ने 12 अगस्त 2004 को सिंगापुर के तीसरे प्रधानमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

एक फेसबुक पोस्ट में ली ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन किसी भी देश के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल नवंबर में मैने इस वर्ष प्रधानमंत्री का पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी । मैं 15 मई को प्रधानमंत्री के रूप में अपनी भूमिका समाप्त कर लूंगा और डीपीएम (उप प्रधानमंत्री) लॉरेंस वोंग उसी दिन अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।’’

ली ने कहा, ‘‘किसी भी देश के लिए नेतृत्व परिवर्तन एक महत्वपूर्ण क्षण होता है। लॉरेंस और 4जी टीम (चौथी पीढ़ी) ने लोगों का विश्वास हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है, खासकर महामारी के दौरान। ‘फॉरवर्ड सिंगापुर एक्सरसाइज’ के माध्यम से, उन्होंने हमारे सामाजिक समझौते को ताज़ा करने और नयी पीढ़ी के लिए राष्ट्रीय एजेंडा विकसित करने के उद्देश्य से कई सिंगापुरवासियों के साथ काम किया है।’’

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 8:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement