facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीतारमण ने मैक्सिकों की कंपनियों को स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग के लिए किया आमंत्रित

Advertisement

भारत तथा मैक्सिको के बीच वृद्धि एवं सहयोग के नए क्षेत्रों का हवाला देते हुए, उन्होंने उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) की स्थापना के संबंध में की गई प्रमुख बजट घोषणा का उल्लेख किया।

Last Updated- October 18, 2024 | 2:50 PM IST
Sitharaman invites Mexican companies to collaborate with startups, educational institutions सीतारमण ने मैक्सिकों की कंपनियों को स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग के लिए किया आमंत्रित

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मैक्सिको की कंपनियों से स्टार्टअप तथा शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग की संभावनाएं तलाशने और भारत की व्यापार अनुकूल नीतियों का लाभ उठाने का गुरुवार को आग्रह किया।

ग्वाडलजारा (मैक्सिको) के चैंबर ऑफ कॉमर्स में ‘टेक लीडर्स राउंडटेबल’ में अपने संबोधन में सीतारमण ने समान अर्थव्यवस्थाओं के लिए अवसरों तथा जिम्मेदारियों पर जोर दिया और बताया कि कैसे भारत तथा मैक्सिको एक दूसरे के साथ सहयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मैक्सिको निकटवर्ती देशों के साथ सहयोग के जरिये समृद्ध हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बीच सहयोग हुआ है तथा प्रतिभाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ जोखिम कम करने के लिए संयुक्त प्रयास भी संभव हो पाए हैं।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक खाते पर लिखा, ‘‘केंद्रीय वित्त मंत्री ने 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम करते हुए भारत में तेजी से हो रहे बदलाव पर प्रकाश डाला।’’

भारत तथा मैक्सिको के बीच वृद्धि एवं सहयोग के नए क्षेत्रों का हवाला देते हुए, उन्होंने उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) की स्थापना के संबंध में की गई प्रमुख बजट घोषणा का उल्लेख किया। स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम मेधा (एआई), कृषि तथा टिकाऊ शहरों के क्षेत्रों में काम करने के लिए भारत में हाल ही में पहचाने गए तथा घोषित सीओई के बारे में जानकारी साझा की।

Also read: भारत की GDP वृद्धि दर वर्ल्ड इकोनॉमी का सबसे शानदार पहलू: वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट अजय बंगा

उन्होंने कहा कि भारत तथा मैक्सिको स्टार्टअप के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग के जरिये इन क्षेत्रों में मिलकर काम करने की संभावनाएं तलाश सकते हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लिए चुनौतियां सिर्फ वृद्धि तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतर को पाटना तथा सभी के लिए अवसर उत्पन्न करना भी जरूरी है। इसके लिए जिम्मेदार पूंजीवाद की जरूरत है।’’

ग्वाडलजारा स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के मुख्यालय (लैटिन अमेरिका) की यात्रा के दौरान वित्त मंत्री ने प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की। टाटा समूह के मानद चेयरमैन एवं वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा का नौ अक्टूबर को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

सीतारमण 20 अक्टूबर तक अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान मैक्सिको के अपने समकक्ष रोजेलियो रामिरेज़ डे ला ओ के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी। संसदीय सहयोग को मजबूत करने तथा आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए वह मैक्सिको की संसद के कई सदस्यों के साथ भी चर्चा करेंगी।

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 2:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement