facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

परमाणु हथियारों के प्रबंधन पर अमेरिका से बातचीत जारी है: दक्षिण कोरिया

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 2:08 PM IST
South Korea flag

दक्षिण कोरिया ने मंगलवार को पुष्टि की कि उत्तर कोरिया की ओर से परमाणु खतरा बढ़ने के बीच उसके और अमेरिका के बीच अमेरिकी परमाणु हथियारों के प्रबंधन में दक्षिण कोरिया को शामिल किए जाने के संबंध में विचार विमर्श चल रहा है।

दरअसल उत्तर कोरिया ने नए साल के पहले ही दिन रविवार को एक मिसाइल का परीक्षण किया। वहीं उसके नेता किम जोंग उन ने अपने देश के परमाणु शस्त्रागार का विस्तार करने और नई व अधिक शक्तिशाली अंतरमहाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने का संकल्प लिया था।

माना जा रहा है कि इन हथियारों के निर्माण का लक्ष्य दक्षिण कोरिया और अमेरिका को निशाना बनाने के लिए है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योओल ने सोमवार को समाचार पत्र में प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा कि दोनों देश अमेरिकी परमाणु शस्त्रों के संबंध में संयुक्त योजना एवं प्रशिक्षण की योजना बना रहे हैं, अमेरिका ने इस विचार में दिलचस्पी दिखाई है।

वहीं जब इस संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से एक पत्रकार ने प्रश्न किया कि क्या दोनों देश संयुक्त परमाणु अभ्यास पर चर्चा कर रहे है तो बाइडन ने कहा ‘‘ नहीं।’’ यून के प्रवक्ता किम उन हे ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा कि सियोल और वाशिंगटन ‘‘ उत्तर कोरिया के परमाणु खतरे के जवाब में अमेरिकी परमाणु संपत्तियों के संबंध में सूचना साझा करने, संयुक्त योजना और संयुक्त कार्य योजना पर विचार विमर्श कर रहे हैं।’’

किम ने कहा कि बाइडन ने जवाब में ‘नहीं’ कह दिया होगा क्योंकि पत्रकार ने परमाणु अभ्यास के बारे में बिना किसी पृष्ठभूमि के प्रश्न पूछ लिया होगा। यून ने समाचारपत्र ‘द चोसुन इल्बो’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा था, ‘‘परमाणु हथियार अमेरिका के हैं, लेकिन योजना , सूचना साझाकरण, अभ्यास और प्रशिक्षण दक्षिण कोरिया तथा अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से किए जाने चाहिए।’’ गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया के पास कोई परमाणु हथियार नहीं है और वह अमेरिका की ‘परमाणु सुरक्षा’ में है।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 2:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement