facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग की बेटी को उनका उत्ताधिकारी मानता रहा साउथ कोरिया

Advertisement

दक्षिण कोरिया की मुख्य खुफिया एजेंसी ‘नेशनल इंटेलीजेंस सर्विस’ (एनआईएस) ने गुरुवार को कहा कि उसे लगता है कि जू ऐ पिता किम जोंग उन की उत्तराधिकारी हो सकती हैं।

Last Updated- January 04, 2024 | 8:12 PM IST
Kim Jong-un

दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि उसका मानना है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की 10 वर्षीय बेटी उनकी उत्तराधिकारी हो सकती है।

किम जोंग की 10 वर्षीय बेटी जू ऐ नवंबर 2022 में पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखी थीं जब उन्होंने अपने पिता के साथ लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण देखा था। इसके बाद उन्हें लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं।

इसके बाद जू ऐ अपने पिता के साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दिखी हैं और सरकारी मीडिया ने उन्हें अपने पिता की ‘बेहद प्रिय’ या ‘सम्मानित’ संतान बताया है।

दक्षिण कोरिया की मुख्य खुफिया एजेंसी ‘नेशनल इंटेलीजेंस सर्विस’ (एनआईएस) ने गुरुवार को कहा कि उसे लगता है कि जू ऐ पिता किम जोंग उन की उत्तराधिकारी हो सकती हैं।

एजेंसी ने यह टिप्पणी जू ऐ की सार्वजनिक गतिविधियां और उन्हें मिले सरकारी प्रोटोकॉल को लेकर किए गए व्यापक विश्लेषण के आधार पर की है।

उत्तर कोरिया में घटनाक्रम की पुष्टि करने में एनआईएस का रिकॉर्ड हालांकि बहुत अच्छा नहीं रहा है।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 8:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement