facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साउथ कोरिया कर रहा अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास, नॉर्थ कोरिया ने दाग डाली कई क्रूज मिसाइलें

Advertisement
Last Updated- March 22, 2023 | 4:02 PM IST
South Korea says North Korea test-fires cruise missiles

दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी जल क्षेत्र में कई क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया ने तीन दिन पहले एक बैलिस्टिक मिसाइल दागकर दक्षिण कोरिया पर कृत्रिम परमाणु हमला किया था।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेना द्वारा पिछले सप्ताह व्यापक स्तर पर सैन्य अभ्यास शुरू करने के बाद से उत्तर कोरिया कई हथियारों का परीक्षण कर चुका है।

उत्तर कोरिया इस सैन्य अभ्यास को युद्ध के लिए पूर्वाभ्यास करार देता है, जबकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया इन सैन्य अभ्यासों को रक्षात्मक उपायों को बढ़ाने की कवायद कहते हैं।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया का 11 दिवसीय सैन्य अभ्यास गुरुवार को समाप्त हो रहा है। हालांकि उत्तर कोरिया की ओर से परीक्षण गतिविधियों को जारी रखे जाने की संभावना है, क्योंकि अमेरिका आने वाले दिनों में दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त अभ्यास के एक और दौर के लिए एक विमान वाहक पोत भेजने की योजना बना रहा है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वोत्तर तटीय शहर हमहूंग से ‘‘कई’’ क्रूज मिसाइल दागी। उन्होंने बताया कि ये मिसाइलें उत्तर कोरिया के पूर्वी जल क्षेत्र में गिरीं।

दक्षिण दक्षिण कोरिया और अमेरिका के खुफिया अधिकारी प्रक्षेपण के बारे में और जानकारी हासिल कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement