facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नार्थ कोरिया को मानवीय सहायता उपलब्ध कराएगा साउथ कोरिया

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 7:46 PM IST
Yoon Suk-yeol

साउथ कोरिया की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह नार्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की बढ़ती परमाणु महत्वाकांक्षाओं से गहराए राजनयिक संकट को दूर करने की उम्मीद में उत्तर कोरिया को मानवीय सहायता प्रदान करने के नागरिक प्रयासों को बढ़ावा देगी।

साउथ कोरियाई एकीकरण मंत्री क्वॉन यंग्से ने यह नहीं बताया कि वह किस प्रकार की सहायता को विश्वासयोग्य मानते हैं या क्या उन आदान-प्रदानों से सार्थक कूटनीतिक सफलताओं को प्रेरित करने की अपेक्षा करना यथार्थवादी है।

नार्थ कोरिया ने 2019 में अमेरिका के साथ अपनी परमाणु वार्ता के टूटने के बाद से प्रतिद्वंद्वी साउथ कोरिया के साथ लगभग सभी सहयोग को निलंबित कर दिया है।

अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रतिबंधों को जारी रखने और (नार्थ कोरिया के) परमाणु हथियारों और मिसाइल कार्यक्रम को कम करने के कदमों पर असहमति को लेकर यह परमाणु वार्ता टूट गई थी।

किम ने 2022 में 70 से ज्यादा मिसाइल परीक्षण कर तनाव को और बढ़ा दिया था। इन मिसाइलों में संभावित रूप से परमाणु हथियार ले जाने की भी क्षमता है। इनकी मार करने की क्षमता दक्षिण कोरिया से लेकर अमेरिकी महाद्वीप तक है।

किम ने कहा था कि संकट की स्थिति में उत्तर कोरिया अमेरिका व दक्षिण कोरिया के खिलाफ पूर्व निर्धारित परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा। वहीं इसके उलट दोनों देशों ने उत्तर कोरियाई धमकी के जबाव में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया।

क्वॉन का संवाददाता सम्मेलन शुक्रवार को 2023 के लिए मंत्रालय की नीति योजनाओं पर पत्रकारों को संबोधित करने के लिये था। लेकिन बातचीत को पुनर्जीवित करने के लिए नए विचारों की कमी ने इस बात को रेखांकित किया कि कैसे कोरियाई प्रायद्वीप पर बढ़ते तनाव ने उत्तर के साथ संबंधों को सुधारने और अंततः शांतिपूर्ण एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक मंत्रालय को दरकिनार कर दिया है।

क्वॉन ने कहा, “दक्षिण-उत्तर के कड़े तनावपूर्ण संबंधों के बीच बातचीत के रास्ते को फिर से खोलने और दक्षिण व उत्तर के बीच विश्वास बहाली के लिए हम उत्तर कोरिया के साथ संपर्क फिर से शुरू करने के नागरिक संगठनों के प्रयासों का समर्थन करेंगे भले ही यह थोड़ा-थोड़ा हो। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से संपर्क को व्यापक बनाने का भी प्रयास करेंगे।”

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 7:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement