facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

SpaceX के रॉकेट से चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना

केनेडी स्पेस सेंटर’ से अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा की एक अंतरिक्ष यात्री के साथ डेनमार्क, जापान और रूस के यात्रियों ने उड़ान भरी।

Last Updated- August 26, 2023 | 4:50 PM IST
SpaceX mission

चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स (SpaceX) के रॉकेट से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए। वे संभवत: रविवार को अपने स्पेसएक्स कैप्सूल से अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच जाएंगे, जहां वे मार्च से रह रहे चार अंतरिक्ष यात्रियों की जगह लेंगे।

‘केनेडी स्पेस सेंटर’ से अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा की एक अंतरिक्ष यात्री के साथ डेनमार्क, जापान और रूस के यात्रियों ने उड़ान भरी। अधिकारियों ने बताया कि यह अमेरिका का पहला प्रक्षेपण है, जिसमें अंतरिक्ष यान की हर सीट पर अलग-अलग देश के अंतरिक्ष यात्री बैठे थे।

इससे पहले तक नासा, स्पेसएक्स यान में दो या तीन अंतरिक्ष यात्रियों को शामिल करता था। नासा की अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली ने कक्षा से संदेश भेजा, ‘‘हम एक साझा मिशन पर जा रही एकजुट टीम हैं।’’

यह भी पढ़ें : Aditya L1: चंद्र मिशन के बाद इसरो ‘आदित्य-एल1’ सूर्य मिशन के दो सितंबर को प्रक्षेपण के लिए तैयार

First Published - August 26, 2023 | 4:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट