facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Spain Nightclub Fire: स्पेन के नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 13 लोगों की मौत

Advertisement

आग रविवार को सुबह करीब छह बजे एक नाइट क्लब में लगी और दो अन्य में फैल गई। सभी शव प्रथम नाइट क्लब में मिले हैं।

Last Updated- October 02, 2023 | 4:30 PM IST

स्पेन के मर्सिया शहर में एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना में लापता हुए उन पांच लोगों का पता लगा लिया गया है, जिनकी मौत की आशंका जताई जा रही थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रविवार को हुई इस घटना में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 24 घायल हैं। दक्षिण पूर्वी क्षेत्र मर्सिया में राष्ट्रीय सरकार के प्रतिनिधि फ्रांसिस्को जिमेनेज ने स्पेनिश टेलीविजन को बताया कि और किसी व्यक्ति का शव नहीं पाया गया है और अब कोई भी लापता नहीं है।

स्पेनीश सरकारी समाचार एजेंसी ईएफई ने कहा कि आग रविवार को सुबह करीब छह बजे एक नाइट क्लब में लगी और दो अन्य में फैल गई। सभी शव प्रथम नाइट क्लब में मिले हैं। नगर परिषद ने तीन दिनों के शोक की घोषणा की है।

मर्सिया की अग्निशमन सेवा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें दमकल कर्मी नाइट क्लब के अंदर आग की लपटों पर काबू पाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं शवों की तलाश और उनकी पहचान करने में लगी हैं।

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 4:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement