facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भ्रष्टाचार की जांच के बीच वियतनाम की संसद के अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

Advertisement

ह्यू ने अपने सहायक फाम थाई हा को व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के चार दिन बाद इस्तीफा दिया है।

Last Updated- April 26, 2024 | 8:09 PM IST
vietnam

वियतनाम की संसद के अध्यक्ष वुओंग दिन्ह ह्यू ने इस्तीफा दे दिया है। वियतनाम के सरकारी मीडिया ‘वीएन एक्सप्रेस’ की खबर में यह जानकारी दी गई है। ह्यू ने भ्रष्टाचार की जांच के बीच इस्तीफा देने की घोषणा की।

खबर के अनुसार, ह्यू ने अपने सहायक फाम थाई हा को व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के चार दिन बाद इस्तीफा दिया है।

‘वीएन एक्सप्रेस’ की खबर के अनुसार, वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी ने ह्यू के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। खबर के अनुसार, जांचकर्ताओं ने पाया कि ह्यू ने ‘‘पार्टी के नियमों का उल्लंघन किया है, और उनके कृत्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।’’ ह्यू (67) तीन साल से अधिक समय से वियतनाम की संसद ‘नेशनल असेंबली’ के अध्यक्ष थे।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख के बाद नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वियतनाम में चौथे सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिज्ञ होते हैं। पूर्व राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने भी ऐसी ही परिस्थितियों में मार्च के अंत में इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement
First Published - April 26, 2024 | 8:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement