facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sri Lanka Budget 2023 : राष्ट्रपति ने दिए निर्देश, मंत्रालयों को बजट में आवंटित राशि में पांच फीसदी की होगी कटौती

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 4:05 PM IST
Budget

श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे ने सभी मंत्रालयों को इस साल के बजट में उन्हें आवंटित अनुमानित व्यय में पांच फीसदी की कटौती करने का निर्देश दिया है। श्रीलंका का वित्तीय संकट काफी गहरा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि नकदी संकट से जूझ रहे देश का आर्थिक संकट पूर्व में लगाए गए अनुमान से कहीं अधिक गहरा है।

श्रीलंका 1948 में ग्रेट ब्रिटेन से आजाद होने के बाद के अपने सबसे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार काफी नीचे आ चुका है। विदेशी मुद्रा संकट के कारण श्रीलंका ने पिछले साल अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय ऋण में चूक की घोषणा की थी।

मंगलवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मंत्रिमंडल के प्रवक्ता और परिवहन मंत्री बंडूला गुणावर्द्धने ने बताया कि राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने मंत्रिमंडल को सूचित किया है कि सरकारी खजाने में धन काफी घट चुका है। गुणावर्द्धने ने चीजों को स्पष्ट करते हुए कहा कि 2023 के पहले कुछ माह में करों के जरिये काफी कमाई की जा सकती थी, लेकिन पिछले साल से जारी आर्थिक संकट की वजह से इसमें भारी कमी आई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना के बाद लोगों ने जमकर की मॉल में शॉपिंग, 6 गुना बढ़ा रिटेल रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश

उन्होंने कहा, ‘आर्थिक संकट हमारे अनुमान से ज्यादा गंभीर है। राष्ट्रपति ने सोमवार को मंत्रिमंडल को 2023 के बजट में विभिन्न मंत्रालयों द्वारा सौंपे गए प्रस्तावों में पांच फीसदी की कमी करने का निर्देश दिया है।’ गुणावर्द्धने ने कहा कि सरकारी कर्मियों के जनवरी और फरवरी के वेतन का संकट पैदा हो गया है।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement