facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

श्रीलंका ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Advertisement

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है।

Last Updated- January 14, 2024 | 6:53 PM IST
Fisherman

श्रीलंका की नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी नौकाएं जब्त कर लीं। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

नौसेना ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मछुआरों को शनिवार को उत्तरी जाफना द्वीप में कराईनगर के तट के पास गिरफ्तार किया गया और उनकी तीन नौकाएं जब्त कर ली गईं। इन मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया।

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है। श्रीलंकाई नौसेना के जवान पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करते हैं और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं के आरोप में उनकी नौकाओं को जब्त कर लेते हैं।

पाक जलडमरूमध्य, तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाला जल क्षेत्र है, जिसमें दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को कथित रूप से पार करने और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने की अक्सर घटनाएं होती रही हैं। द्वीपीय राष्ट्र की नौसेना ने 2023 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध शिकार के लिए 35 नौकाओं को जब्त करने के साथ 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया।

Advertisement
First Published - January 14, 2024 | 6:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement