facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

श्रीलंका ने अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Advertisement

भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में मछुआरों का मुद्दा विवादास्पद है।

Last Updated- February 05, 2024 | 7:53 PM IST
श्रीलंका की अदालत ने 18 भारतीय मछुआरों को रिहा किया , Sri Lankan court releases 18 Indian fishermen
Representative Image

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और दो नौकाएं जब्त कर लीं। श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जाफना के उत्तरी डेफ्ट द्वीप से शनिवार को मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी दो नौकाएं जब्त कर ली गयीं। इसमें बताया गया है कि पकड़े गए 23 मछुआरों और उनकी नौकाओं को कांकेसनथुरई बंदरगाह ले जाया गया और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए मैलादी मत्स्य निरीक्षक को सौंपा जाएगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘श्रीलंकाई नौसेना ने तीन फरवरी 2024 की रात को श्रीलंकाई जलक्षेत्र से मछली पकड़ने वाली भारतीय नौकाओं का पीछा करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत दो भारतीय नौकाओं को जब्त किया गया और जाफना में डेफ्ट द्वीप के तट पर श्रीलंका के उत्तरी जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे 23 भारतीय नागरिकों को पकड़ा।’’

Also read: Pakistan: इमरान खान और कुरैशी को हाई-प्रोफाइल कैदी का दर्जा, जेल में करना होगा काम

श्रीलंका की नौसेना विदेशी नौकाओं द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़ने पर लगाम लगाने के लिए अपने समुद्री क्षेत्र में नियमित गश्त करती है और अभियान चलाती है। भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में मछुआरों का मुद्दा विवादास्पद है। श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कई बार पाक जलडमरू में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है।

पाक जलडमरू तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली एक संकीर्ण जलसंधि है और दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने के लिहाज से समृद्ध क्षेत्र है। श्रीलंका ने जनवरी में भारत के 36 मछुआरों को गिरफ्तार किया था। उसने 2023 में 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और 35 नौकाएं जब्त की थीं।

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 7:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement