facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने एक बार फिर घटाई ब्याज दर

Advertisement

सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका ने बयान में कहा कि जमा सुविधा दर और ऋण दरों को दो फीसदी घटाकर क्रमश: 11 और 12 फीसदी कर दिया गया है।

Last Updated- July 06, 2023 | 3:00 PM IST
Sri Lanka's central bank once again reduced the interest rate

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को ब्याज दर घटाने की घोषणा की। केंद्रीय बैंक के इस कदम का मकसद नकदी संकट से जूझ रहे द्वीपीय देश की अर्थव्यवस्था को उसकी क्षमता तक पहुंचने में मदद करना और वित्तीय दबाव को कम करना है।

महंगाई को एक अंक में रखना लक्ष्य

सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका ने बयान में कहा कि जमा सुविधा दर और ऋण दरों को दो फीसदी घटाकर क्रमश: 11 और 12 फीसदी कर दिया गया है। बयान में कहा गया है, ‘इसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था को अपनी क्षमता तक पहुंचने में सक्षम बनाना और वित्तीय बाजारों में दबाव को कम करते हुए मध्यम अवधि में मुद्रास्फीति को एक अंक में रखना है।’

Also read: Canada: भारतीय मूल के सांसद ने Khalistan समर्थकों को कहा सांप, बोले-‘कभी भी डस लेंगे’, दे डाली चेतावनी

एक महीने में दूसरी बार घटाई ब्याज दर

केंद्रीय बैंक ने बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से कहा है कि वे ब्याज दर में की गई बड़ी कटौती के लाभ को लोगों और कॉरपोरेट क्षेत्र तक पहुंचाएं। लगभग एक महीने में केंद्रीय बैंक ने दूसरी बार ब्याज दर में कटौती की है। जून की शुरुआत में भी तीन साल में पहली बार केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर घटाई थी।

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 3:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement