facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Strategic Cruise Missile: उत्तर कोरिया ने फिर क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया

Advertisement

किम जोंग उन का कहना है कि इस प्रकार की परियोजना देश को युद्ध के लिए तैयार करने के वास्ते जरूरी है।

Last Updated- February 02, 2024 | 7:36 PM IST
उत्तर कोरिया ने फिर क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया , North Korea again tests cruise missile

Strategic Cruise Missile: दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पश्चिमी तट के निकट जलक्षेत्र में शुक्रवार को कई क्रूज मिसाइलें दागी हैं। उत्तर कोरिया ने यह कदम अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ बढ़ते तनाव के बीच उठाया है और वह लगातार हथियारों का परीक्षण कर रहा है।

इस परीक्षण से पहले सरकारी मीडिया ने अपनी एक खबर में कहा था कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पश्चिमी पोत कारखाने का दौरा करके नए युद्धपोतों के निर्माण का जायजा लिया और अपनी नौसेना को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

किम जोंग उन का कहना है कि इस प्रकार की परियोजना देश को युद्ध के लिए तैयार करने के वास्ते जरूरी है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि अमेरिकी और दक्षिण कोरिया की सेना प्रक्षेपणों का विश्लेषण कर रही हैं, जो इस वर्ष उत्तर कोरिया के क्रूज मिसाइल परीक्षणों का चौथा दौर है। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि कितनी मिसाइल दागी गईं और वे कहां तक पहुंचीं। किम ने नाम्फो में पोत कारखाने की यात्रा जनवरी में की। इससे पहले देश ने कई हथियारों का परीक्षण किया।

Also read: भारतीय अमेरिकी निक्की हेली ने ट्रंप और बाइडन को ‘‘खड़ूस बूढ़े’’ करार दिया

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार समिति ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने हालांकि यह जानकारी नहीं दी कि किम में कब नाम्फो का दौरा किया, लेकिन अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि नाम्फो में पोत कारखाने के निरीक्षण के दौरान उन्हें नौसैनिक परियोजनाओं की प्रगति और तकनीकी चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisement
First Published - February 2, 2024 | 7:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement