facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Sudan crisis: सूडान के हिंसाग्रस्त इलाकों में भीषण गोलीबारी, 11 लोगों की मौत; 90 घायल

Advertisement

हमले में घायल हुए लोगों का इलाज ओमडुरमैन के अल नाओ अस्पताल में किया जा रहा है।  

Last Updated- October 06, 2023 | 8:09 PM IST
Sudan violence

सूडान के हिंसाग्रस्त इलाकों में हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 90 अन्य घायल हुए हैं। सहायता समूह डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने यह जानकारी दी।

सहायता समूह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि हमला गुरुवार को ओमरमैडुन शहर के करारी इलाके में हुआ और मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।

जनरल अब्देल फतह बुरहान के नेतृत्व वाली देश की सेना और जनरल मोहम्मद हामदेन डगालो के नेतृत्व वाले अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच अप्रैल के मध्य से तनाव खुले तौर पर संघर्ष में बदल गया।

इसके बाद यह संघर्ष देश के कई हिस्सों में फैल गया, जिससे राजधानी खार्तूम और पड़ोसी ओमडुरमैन शहरी युद्धक्षेत्र में तब्दील हो गए। इस संघर्ष ने सूडान के पश्चिमी दारफुर इलाके में जातीय हिंसा को भी बढ़ावा दिया।

सहायता समूह ‘एमएसएफ’ ने कहा कि गुरुवार को हुए हमले में घायल हुए लोगों का इलाज ओमडुरमैन के अल नाओ अस्पताल में किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - October 6, 2023 | 8:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement