facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका: कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के परिवार की संदिग्ध मौत, हत्या-आत्महत्या की जांच

Advertisement

सैन मेटो पुलिस ने भारतीय मूल के परिवार की मौत की जांच शुरू की

Last Updated- February 14, 2024 | 7:36 PM IST
Jan Vishwas Bill

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में भारतीय मूल के एक दंपती और चार-वर्षीय उनके जुड़वां बेटे घर में मृत पाए गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच हत्या-आत्महत्या के दृष्टिकोण से कर रही है। दरअसल, हाल के दिनों में अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर कई हमले हुए हैं।

अमेरिकी टेलीविलन नेटवर्क एनबीसी बे एरिया की खबर के मुताबिक, मृतकों की पहचान आनंद सुजीत हेनरी और उनकी पत्नी एलिस प्रियंका के अलावा चार वर्षीय जुड़वां बेटों के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान अभी तक जारी नहीं की गई है।

एनबीसी की खबर में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि यह घटना सोमवार को सैन मेटो इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि सोमवार को 911 नंबर पर कॉल करके यह बताया गया था कि कुछ समय से संबंधित मकान से किसी प्रकार की हलचल नहीं सुनाई दे रही है, इसके बाद पुलिस वहां पहुंची थी और घर के दरवाजे की पड़ताल की तथा वहां किसी प्रकार के जबरन प्रवेश के संकेत नहीं मिले।

सैन मेटो पुलिस विभाग के सार्वजनिक सूचना अधिकारी जेरमी सुर्राट ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण रूप से हमने घर के अंदर चार मृत लोगों को पाया, जिनमें एक वयस्क पुरुष, एक वयस्क महिला और दो बच्चे थे।’’ पुलिस ने मंगलवार को कहा कि इस मामले की जांच हत्या-आत्महत्या के दृष्टिकोण से की जा रही है।

Advertisement
First Published - February 14, 2024 | 7:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement