facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में आम चुनाव होने से पहले EFTA समझौता होने की उम्मीद: स्विस राजदूत

Advertisement

EFTA के सदस्यों में स्विट्जरलैंड के अलावा आइसलैंड, लिकटेंस्टीन और नॉर्वे भी शामिल हैं। ईएफटीए के सदस्य यूरोपीय संघ (EU) का हिस्सा नहीं हैं।

Last Updated- December 10, 2023 | 6:53 PM IST
India Trade data

भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत राल्फ हेकनर ने उम्मीद जताई है कि भारत के साथ यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) का महत्वपूर्ण समझौता अगले साल आम चुनावों के पहले संपन्न हो जाएगा। हेकनर ने नवाचार और निवेश अवसर खोलने के लिए प्रस्तावित व्यापार समझौते को काफी अहम बताया।

ईएफटीए के सदस्यों में स्विट्जरलैंड के अलावा आइसलैंड, लिकटेंस्टीन और नॉर्वे भी शामिल हैं। ईएफटीए के सदस्य यूरोपीय संघ (ईयू) का हिस्सा नहीं हैं। इन देशों के साथ भारत का उत्पाद व्यापार वर्ष 2022 में 6.1 अरब डॉलर रहा था।

स्विस राजदूत ने कहा, “दोनों पक्ष पिछले 12 महीनों से अधिक समय से इस प्रस्तावित समझौते पर बहुत बारीकी और गंभीरता से बातचीत कर रहे हैं। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि यह सौदा आम चुनावों से पहले पूरा हो जाएगा।”

भारत में अप्रैल-मई में आम चुनाव होने की संभावना है। ‘स्विस-इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स’ के कोलकाता खंड का उद्घाटन करने के लिए आए हेकनर ने कहा, “यदि भारत नवाचार चाहता है, तो उसे लगभग 12 से 15 देशों के साथ काम करने की जरूरत है। निवेश और नवाचार की दुनिया के लिए स्विट्जरलैंड उन देशों में से एक है।” उन्होंने कहा, “हम भारत के साथ अधिक रणनीतिक नवाचारी संबंध स्थापित करेंगे।”

भारत और ईएफटीए देश परस्पर क्षेत्रों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) पर बातचीत कर रहे हैं। इस समझौते पर बातचीत आधिकारिक तौर पर जनवरी, 2008 में शुरू की गई थी।

Advertisement
First Published - December 10, 2023 | 6:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement