facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप के तीन दिन बाद भी फंसे हैं 600 से अधिक लोग

Advertisement

Taiwan Earthquake: बचावकर्मी पत्थरों के नीचे दबे शाकाडांग मार्ग पर दो शवों को निकालने के लिए शनिवार को भारी उपकरण लाने की योजना बना रहे हैं।

Last Updated- April 06, 2024 | 10:31 AM IST
Earthquake Taiwan
Representative Image

Taiwan Earthquake: ताइवान में आए शक्तिशाली भूकंप के तीन दिन बाद शनिवार को भी 600 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। ताइवान में बुधवार को आये भूकंप को बीते 25 वर्ष में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है, जिससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और कई लोग दूर-दराज के इलाकों में फंस गये। इस भूकंप के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।

बचावकर्मी पत्थरों के नीचे दबे शाकाडांग मार्ग पर दो शवों को निकालने के लिए शनिवार को भारी उपकरण लाने की योजना बना रहे हैं। ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में स्थित तारोको राष्ट्रीय उद्यान में शाकाडांग मार्ग पर चार और लोग लापता हैं।

भूकंप बाद के झटकों के कारण शुक्रवार दोपहर को बचाव कार्य रोक दिया गया था। ताइवान में बुधवार को आए भूकंप में कम से कम 12 लोगों की मौत हो जबकि 10 अन्य लोग लापता हैं। ‘तारोको पार्क’ के एक होटल में फंसे लगभग 450 लोगों सहित 600 से अधिक लोग उन विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं जो चट्टानों के खिसकने और अन्य क्षति के कारण अन्य जगहों से कट गए हैं।

ताइवान में इमारतों के निर्माण को लेकर कड़े मानकों का पालन किया जाता है और लोगों को भूकंप आने की स्थिति में स्वयं को बचाने के लिए उचित शिक्षा देने के लिए व्यापक मुहिम चलाई जाती हैं जिसकी वजह से इतने शक्तिशाली भूकंप के बावजूद अपेक्षाकृत कम संख्या में लोगों की मौत हुई।

Advertisement
First Published - April 6, 2024 | 10:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement