facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Taiwan Earthquake: 25 सालों में सबसे खतरनाक भूकंप, कई इमारतें ढहीं, सुनामी के लिए भी जारी हुई चेतावनी

Advertisement

स्थानीय ताइवान समाचार रिपोर्ट कर रहे हैं कि लोग हुआलिएन में ढही हुई इमारतों में फंसे हुए हैं।

Last Updated- April 03, 2024 | 9:41 AM IST
Taiwan
Taiwan Earthquake (X)

3 अप्रैल की सुबह ताइवान में एक भयानक भूकंप ने काफी तबाही मचा दी है। समाचार एजेंसी एपी की खबर के अनुसार 7.2 तीव्रता के इस शक्तिशाली भूकंप के बाद इमारतें ढह गईं और पूरा इलाका बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ताइवान की भूकंप निगरानी एजेंसी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.2 थी, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी तीव्रता 7.5 आंकी है।

भूकंप के बाद, ताइवान, जापान और फिलीपींस के अधिकारियों ने तटीय क्षेत्रों के नागरिकों के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी की है और लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा है।

ताइपे के भूकंप विज्ञान केंद्र के प्रमुख ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि यह भूकंप बीते 25 सालों का सबसे शक्तिशाली था.

रॉयटर्स ने बताया कि शंघाई में भी शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया; और स्थानीय चीनी मीडिया ने बताया है कि चीन के फ़ुज़ियान प्रांत के कई क्षेत्रों – फ़ूज़ौ, निंग्डे, क्वानझोउ और ज़ियामेन में भी झटके महसूस किए गए।

रॉयटर्स के अनुसार, इसके अलावा स्थानीय ताइवान समाचार रिपोर्ट कर रहे हैं कि लोग हुआलिएन में ढही हुई इमारतों में फंसे हुए हैं। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि ताइवान के पूर्वी तट पर कई चट्टानें और भूस्खलन देखने को मिल रहे हैं।
गौरतलब है कि ताइपे शहर सरकार ने बताया है कि उसे अभी तक भूकंप से बड़े नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

वहीं जापान ने दक्षिणी जापानी द्वीप समूह ओकिनावा के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी की है।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement