facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महत्त्वपूर्ण खनिज में सहयोग बढ़ाने पर अमेरिका से बात, निवेश संभावनाओं पर भी हुई चर्चा

Advertisement

इंडिया यूएस सीईओ फोरम निजी क्षेत्र के सदस्यों को भारत और अमेरिका की सरकारों को निजी क्षेत्र के विचारों से अवगत कराता है और द्विपक्षीय कारोबार बेहतर करने को लेकर सुझाव देता है।

Last Updated- October 03, 2024 | 10:23 PM IST
Industry should focus on becoming competitive instead of depending on government: Goyal

वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने बुधवार को महत्त्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने की राह निकालने पर बातचीत की।

गोयल और रायमोंडो ने अमेरिकी निवेशकों द्वारा भारत में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की। खासकर भारत के उन नए औद्योगिक शहरों में निवेश को लेकर बात हुई है, जिनकी योजना बनाई गई है। अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और निर्यात केंद्र है।

बयान में कहा गया है, ‘वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जिना रायमोंडो से मुलाकात की और आपसी हितों के क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने महत्त्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने में द्विपक्षीय सहयोग पर भी बात की, जिसकी सिफारिश यूएस-इंडिया सीईओ फोरम ने की थी।’गोयल 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अमेरिका के दौरे पर हैं। वह अमेरिकी और भारतीय सीईओ के साथ भारत के निवेश केंद्रों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। साथ ही वह छठे भारत-अमेरिका वाणिज्यिक वार्ता की बैठक की रायमोंडो के साथ सह अध्यक्षता करेंगे।

इंडिया यूएस सीईओ फोरम निजी क्षेत्र के सदस्यों को भारत और अमेरिका की सरकारों को निजी क्षेत्र के विचारों से अवगत कराता है और द्विपक्षीय कारोबार बेहतर करने को लेकर सुझाव देता है। इस फोरम की अध्यक्षता गोयल और रायमोंडो ने संयुक्त रूप से की। निजी क्षेत्र की ओर से फोरम की सह अध्यक्षता टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और लॉकहीड मार्टिन के प्रेसीडेंट और सीईओ जेम्स टाइक्लेट ने की। यह तीसरा मौका है, जब नवंबर 2022 में इसके पुनर्गठन के बाद बैठक हो रही है।

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement