facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अकेला Tata Group पूरे पाकिस्तान पर भारी, पाक की इकनॉमी को छोड़ा पीछे

Advertisement

Tata Group का मार्केट कैप 365 अरब डॉलर था जबकि आईएमएफ ने पाकिस्तान की जीडीपी लगभग 341 अरब डॉलर होने का अनुमान लगाया था।

Last Updated- February 19, 2024 | 12:18 PM IST
Ratan tata image

टाटा ग्रुप का मार्केट कैप (Tata Group Mcap) पाकिस्तान की पूरी अर्थव्यवस्था से भी बड़ा हो सकता है। देश के जाने-माने ग्रुप की कई कंपनियों ने एक साल में बड़े पैमाने पर रिटर्न दिया है।

टाटा समूह का बाजार पूंजीकरण या मार्केट कैप 365 अरब डॉलर था जबकि आईएमएफ ने पाकिस्तान की जीडीपी लगभग 341 अरब डॉलर होने का अनुमान लगाया था।

इसके अलावा, भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का आकार पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का लगभग आधा है। TCS का मार्केट कैप 170 बिलियन डॉलर है।

टाटा ग्रुप की कंपनियों का कैसा चल रहा प्रदर्शन ?

टाटा मोटर्स और ट्रेंट के रिटर्न और पिछले एक साल में टाइटन, टीसीएस (TCS) और टाटा पावर में देखी गई रैली के परिणामस्वरूप टाटा ग्रुप के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई है। टाटा की कम से कम 8 कंपनियों की संपत्ति पिछले एक साल में दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।

टाटा ग्रुप की कंपनियों में TRF, ट्रेंट, बनारस होटल्स, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन, टाटा मोटर्स, ऑटोमोबाइल कॉर्पोरेशन ऑफ़ गोवा एंड आर्ट्सन इंजीनियरिंग शामिल हैं। इसके अलावा, टाटा कैपिटल (Tata Capital), जिसे अगले साल तक अपना आईपीओ लाना है, का मार्केट कैप 2.7 लाख करोड़ रुपये है।

ये पढ़े: धार्मिक स्थलों पर होटल चेन्स का विस्तार करेगी Tata Group की कंपनी, जानें क्या है पूरा प्लान

पाकिस्तान की इकनॉमी की हालत नाजुक

पाकिस्तान की जीडीपी में वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड 6.1 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2020-21 में 5.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के गिरावट में रहने का अनुमान है।

पाकिस्तान में बाढ़ से कुल मिलाकर अरबों डॉलर की भारी क्षति हुई है। इसके अलावा देश पर 125 अरब डॉलर तक के विदेशी ऋण और देनदारियों है और पाकिस्तान जुलाई से शुरू होने वाले 25 अरब डॉलर के विदेशी ऋण भुगतान को पूरा करने की कोशिश कर रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से इसका 3 अरब डॉलर का कार्यक्रम भी मार्च में समाप्त हो रहा है जबकि इसका विदेशी मुद्रा भंडार 8 अरब डॉलर है।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 12:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement