facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी- फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के बीच टेलीफोनिक बातचीत; यूक्रेन, वेस्ट एशिया में शांति प्रयासों पर चर्चा

Advertisement

राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी से वाशिंगटन में यूरोपीय, अमेरिकी और यूक्रेनी नेताओं के बीच हुई हालिया बैठकों की जानकारी साझा की और गाज़ा पर अपने दृष्टिकोण से अवगत कराया।

Last Updated- August 21, 2025 | 7:38 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरूवार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक टेलीफोन कॉल प्राप्त हुआ। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन और वेस्ट एशिया क्षेत्र में जारी संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रपति मैक्रों ने अमेरिका के वाशिंगटन में यूरोपीय, अमेरिकी और यूक्रेनी नेताओं के बीच हुई हालिया बैठकों की जानकारी साझा की और गाज़ा में स्थिति पर भी अपने दृष्टिकोण से प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि भारत का रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है। “संघर्षों का समाधान केवल संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है। भारत प्रारंभिक स्तर पर ही शांति और स्थिरता की बहाली का पूर्ण समर्थन करता है।” इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर भी विचार किया। व्यापार, रक्षा, नागरिक परमाणु सहयोग, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों नेताओं ने वर्ष 2026 को ‘Year of Innovation’ के रूप में मनाने की संयुक्त प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

Also read: India-EU FTA को लेकर फ्रांस के हवाले से आई बड़ी खबर

राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत–यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने के लिए फ्रांस के समर्थन की बात भी कही। बातचीत के अंत में दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि वे सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर निरंतर संपर्क में बने रहेंगे, जिससे वैश्विक और द्विपक्षीय दोनों स्तरों पर सहयोग और समन्वय को मजबूती मिल सके।

Prime Minister’s Office  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच हुई यह वार्ता न केवल वैश्विक संकटों पर भारत-फ्रांस के साझा दृष्टिकोण को दर्शाती है, बल्कि दोनों देशों के बीच गहरे होते रणनीतिक संबंधों की पुष्टि भी करती है। ‘Year of Innovation’ और FTA जैसे पहल भविष्य की सहयोग की नई राहें खोल सकते हैं।

In Parliament: राज्यसभा का 268वाँ सत्र सम्पन्न, महज 38.88% उत्पादकता, व्यवधानों पर गहरी चिंता व्यक्त

In Parliament: राज्यसभा में भी ध्वनिमत से पारित हुआ ‘ऑनलाइन गेमिंग प्रोत्साहन और विनियमन विधेयक, 2025’

PM Modi France Visit: जानें, पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा को लेकर हर बात, विस्तार से…

Advertisement
First Published - August 21, 2025 | 7:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement