facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान में पोलियो टीका लगाने वाली टीम पर आतंकवादियों ने किया बम बिस्फोट, छह पुलिसकर्मियों की मौत

Advertisement

कार्यवाहक मुख्यमंत्री केपीके अरशद हुसैन ने हमले की निंदा की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जंग तब तक जारी रहेगी जब तक अंतिम आतंकवादी को खत्म नहीं कर दिया जाता।

Last Updated- January 08, 2024 | 8:15 PM IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो टीकाकरण से जुड़े कर्मियों को सुरक्षा मुहैया करा रहे जवानों को निशाना बनाकर किए गए एक बम विस्फोट में सोमवार को छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 22 अन्य लोग घायल हो गए। पाकिस्तानी तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

यह घटना अफगानिस्तान से सटी प्रांत की सीमा में बाजौर जिले की मामुंद तहसील में उस समय हुई, जब पुलिसकर्मी पोलियो टीकाकरण दलों के साथ सुरक्षा ड्यूटी में शामिल होने के लिए एक वैन में सवार हुए।

घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट में छह पुलिसकर्मी मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए। प्रवक्ता ने बताया कि सभी मृतक पुलिसकर्मी थे।

उन्होंने कहा कि विस्फोट में घायल हुए कुछ पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है, जिनका उपचार एक सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पाकिस्तान में शरिया कानून लागू कराने को लेकर हिंसा करते रहे तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि जहां विस्फोट हुआ उस इलाके में चिकित्सा अभियान बाधित हुआ और पोलियो अभियान से जुड़े सभी कर्मी सुरक्षित हैं।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री केपीके अरशद हुसैन ने हमले की निंदा की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जंग तब तक जारी रहेगी जब तक अंतिम आतंकवादी को खत्म नहीं कर दिया जाता।

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 8:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement