facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tesla भारत से अपने कंपोनेंट्स का आयात दोगुना करेगी- पीयूष गोयल

Advertisement

टेस्ला इस साल भारत से 1.7 अरब डॉलर से 1.9 अरब डॉलर के बीच के कंपोनेंट्स को खरीदने का लक्ष्य बना रहा है, उसने पिछले साल 1 अरब डॉलर के कंपोनेंट खरीदे थे।

Last Updated- November 14, 2023 | 3:24 PM IST
Tesla to double its components imports from India, says Piyush Goyal
Piyush Goyal at Tesla Inc in California. (Twitter/Piyush Goyal)

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला (Tesla) भारत से आयात किए जाने वाले कंपोनेंट्स की संख्या को दोगुना करने की योजना बना रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

कैलिफ़ोर्निया के फ़्रेमोंट में टेस्ला की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का दौरा करने के बाद पीयूष गोयल ने एक्स पर पोस्ट किया, “टेस्ला ईवी आपूर्ति श्रृंखला में भारत से ऑटो कंपोनेंट आपूर्तिकर्ताओं के बढ़ते महत्व को देखकर गर्व है। यह भारत से अपने कंपोनेंट आयात को दोगुना करने की राह पर है।”

गोयल ने कहा, हालांकि, प्लांट के दौरे के दौरान वह टेस्ला प्रमुख एलन मस्क से नहीं मिल सके।

उन्होंने सितंबर में कहा था कि टेस्ला इस साल भारत से 1.7 अरब डॉलर से 1.9 अरब डॉलर के बीच के कंपोनेंट्स को खरीदने का लक्ष्य बना रहा है, उसने पिछले साल 1 अरब डॉलर के कंपोनेंट खरीदे थे।

पीयूष गोयल अमेरिकी की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला इंक के प्रमुख एलन मस्क ने जून में न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद मस्क ने कहा था कि 2024 में उनकी भारत आने की योजना है।

Also read: पीयूष गोयल ने किया कैलिफोर्निया में Tesla की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का दौरा

बता दें कि सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ का स्वामित्व भी एलन मस्क के पास है। मस्क ने अगस्त 2021 में कहा था कि टेस्ला अगर देश में वाहनों को आयात करने में सफल रहा तो वह भारत में एक विनिर्माण इकाई स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि टेस्ला भारत में अपने वाहन पेश करना चाहता है, ‘‘ लेकिन (भारत में) आयात शुल्क दुनिया में किसी भी बड़े देश की तुलना में सबसे अधिक है।’’

भारत वर्तमान में 40,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक सीआईएफ (लागत, बीमा व माल ढुलाई) मूल्य वाली पूरी तरह से आयातित कारों पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाता है। इससे कम लागत वाली कारों पर 70 प्रतिशत आयात शुल्क लगाता है।

Advertisement
First Published - November 14, 2023 | 3:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement