facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Thailand: बैंकॉक के एक शापिंग मॉल में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत…पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को पकड़ा

Advertisement

पुलिस ने कहा कि मॉल में गोलीबारी की सूचना के एक घंटे से भी कम समय में एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया।

Last Updated- October 03, 2023 | 8:23 PM IST
People flee following shots fired at the luxury Siam Paragon shopping mall, in Bangkok

Thaliand Firing: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक प्रमुख शॉपिंग मॉल में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति ने गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मॉल में गोलीबारी की सूचना के एक घंटे से भी कम समय में एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता अर्चायोन क्रेथोंग ने संवाददाताओं को बताया कि सियाम पैरागॉन मॉल में गोलीबारी की घटना के बाद स्थिति अब नियंत्रण में है। इस मॉल में लक्जरी कार बिक्री केंद्र, एक सिनेमाघर, एक एक्वेरियम और पांच सितारा सियाम केम्पिंस्की होटल जैसे प्रतिष्ठान हैं।

बैंकॉक के आपातकालीन चिकित्सा केंद्र के निदेशक युथना श्रीथानन ने कहा कि तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। सोशल मीडिया पर विभिन्न वीडियो में लोग इमारत से बाहर भागते हुए और बेसबॉल टोपी, गहरे रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति हाथ में हैंडगन लिए दिखता है। बाद में पोस्ट किए गए एक वीडियो में हमलावर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करता दिखाई देता है।

थाईलैंड में बंदूक द्वारा की जाने वाली हिंसा असामान्य नहीं है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब थाईलैंड के लोग 6 अक्टूबर, 2022 को एक ग्रामीण ‘डे केयर सेंटर’ में हुई गोलीबारी और चाकू हमले की बरसी मनाने की योजना बना रहे थे। इस घटना में 36 लोग मारे गए थे।

साल 2020 में एक असंतुष्ट सैनिक ने पूर्वोत्तर शहर नाखोन रत्चासिमा के एक मॉल में और इसके आसपास गोलीबारी की थी, जिसमें 29 लोग मारे गए थे। हमलावर ने खुद के मारे जाने से पहले सुरक्षाबलों को लगभग 16 घंटों तक रोके रखा था।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 8:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement